राहुल के खटाखट-खटाखट वाले आश्वासन पर कांग्रेस ऑफिस में 8500 लेने को उमड़ी भीड़, नहीं मिल रहे फॉर्म

Lucknow News: राहुल के खटाखट-खटाखट वाले आश्वासन पर कांग्रेस ऑफिस में 8500 लेने को भीड़ उमड़ पड़ी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Women voters outnumber men in phase 6
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Lucknow News: राहुल के खटाखट-खटाखट वाले आश्वासन पर कांग्रेस ऑफिस में 8500 लेने को भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं 8500 लेने के लिए फॉर्म की मांग कर रही हैं, लेकिन उन्हें फॉर्म नहीं मिल पा रहा है।

ये है पूरा मामला

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिलाएं पहुंच गई हैं। यह वह महिलाएं हैं जो इस उम्मीद में हैं कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो  8500 रुपये उनको देगी। इसके लिए वह फॉर्म लेकर भरने आए हैं। शिकायत कर रहे हैं कि फॉर्म भी नहीं मिल रहा है कि उसे भर पाएं। अब उम्मीद भी नहीं है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुछ महिलाओं को उम्मीद है। कह रही हैं कि नमाज पढ़ी थी कि कांग्रेस जीते। अब पैसे की उम्मीद में पहुंची है ताकि गरीबी दूर हो पाए।

राहुल गांधी के बाद तेजस्वी ने भी कहा था खटाखट-खटाखट

राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था- 'हर जाति और हर धर्म के लोग मेरी सभा में आ रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को लेकर माहौल टाइट है। सरकार आते ही लोगों को नौकरी मिलेगी फटाफट-फटाफट। महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपए जाएगा खटाखट-खटाखट। बीजेपी होगी इस बार सफाचट-सफाचट और सफाचट। इंडी गठबंधन को वोट पड़े ढकाढक-ढकाढक।'

गिरिराज सिंह ने किया था पलटवार

गिरिराज सिंह ने कहा था- "PM मोदी की विश्वसनीयता और विपक्ष के असली चेहरे को लोग जान गए हैं। देश ने PM मोदी को स्वीकारा है और 'खटाखट' 'फटाफट' करने वालों को वापस भेज दिया।" उन्होंने दावा किया कि बिहार में हम पिछले (लोकसभा चुनाव) नतीजे के करीब रहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का नाटक है।'

Advertisement

वहीं, PM मोदी ने राहुल गांधी के 'खटाखट- खटाखट' वाले बयान पर तंज करते हुए कहा था कि 4 जून के बाद देश में एक बार फिर मोदी सरकार तो बनेगी ही, लेकिन 4 जून के बाद दोनों शहजादे छुट्टी पर जायेंगे 'खटाखट- खटाखट'।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या से बीजेपी की हार पर भड़के प्रमोद कृष्णम, बोले- हिंदुओं का विभाजन उनके पतन का कारण बनेगा

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड