अपडेटेड 17 June 2025 at 21:13 IST

Crime: छोटी सी बात पर महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला; 10 टुकड़े कर बोरे में लपेटा फिर नाले में बहाया, ऐसे खुला राज

नाशिक पुलिस ने एक महिला को गुजरात से गिरफ्तार किया है जिसने मामूली झगड़े के बाद अपने पति को पहले तो कुल्हाड़ी से मारकर बेहोश किया और फिर उसके शरीर को 10 टुकड़ों में काटकर शिपिंट टैंक में दफना दिया।

Follow : Google News Icon  

नाशिक में एक महिला ने छोटी से बात पर अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की। हत्या के बाद उसी कुल्हाड़ी से पति के 10 टुकड़े किये और हर टुकड़े को एक बोर में लपेटकर घर के बाहर सड़क के ड्रेनेज पिट के अंदर डाल दिया। इसके बाद महिला नाशिक से गुजरात के बिल्लिमोरा चली गई।

बीच-बीच में महिला नाशिक अपने ससुराल आती रही और पति के घरवालों के पूछने पर हर बार यही कहा कि पति कमाने गए हैं लौट आएंगे। लेकिन अपनी बहू की बातों से संतुष्ट न होकर घरवालों ने पुलिस थाने में शिकायत की और मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कराई।पुलिस जांच में पता चला कि एक सड़क के ड्रेनेज पिट से बड़ी बदबू आ रही है। जांच हुई, डॉग स्क्वायड आए, फोरेंसिक टीम आई तो पता चला कि इसके अंदर मानव शरीर के टुकड़े हैं। जब डीएनए करवाया गया तो ये आरोपी महिला के पति का निकला। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया और नाशिक ले आई।

मामूली झगड़े के बाद महिला ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

पुलिस ने बताया कि एक घर में पति-पत्नी रहते थे। पति अप्रैल 2025 से काम के लिए गुजरात में गया है इस तरह की स्टोरी पत्नी ने उनके घर वालों को बताई थी लेकिन कुछ दिनों के बाद उनके मन में संदेह हुआ, पत्नी के व्यवहार पर तो उन्होंने मिसिंग की रिपोर्ट पुलिस में कराई। जहां पर सूचना मिली कि पत्नी ने ही उसको मार के कहीं दफनाया है। इसी सूचना के आधार पर हमने ऑपरेशन लॉन्च किया और उसकी बात पत्नी ने कबूल भी कर ली।

Advertisement

पति को 10 टुकड़ों में काटकर शिपिंग टैंक में दफनाया

आरोपी महिला ने बताया कि हर रोज दोनों के बीच झगड़ा होता था। एक दिन रात को उसने सर पर कुल्हाड़ी से मारा था, उसके बाद बेहोश होने के बाद नजदीकी शिपिंग टैंक में दफनाया था। उसके बाद वह भी गुजर चली गई थी। गुजरात में उसने काम धंधा शुरू किया था। कुछ डाउट आने के बाद रिलेटिव से चेक किया लेकिन किसी को पता नहीं चला। दफनाने के बाद में इसकी बदबू आती थी जिससे लोगों को पता चला कि यहां कोई डेड बॉडी है। उसके बाद उसे निकाला गया। महिला को गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में उसे किसने हेल्प की है, उसके साथ कौन था, इसके बारे में जांच जारी है। 17-18 साल पहले दोनों की शादी हुई थी इनका 16-17 साल का एक बच्चा भी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: पत्नी के दोस्त को घर में घुसने से रोका तो सालों ने कर दी जीजा की पिटाई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 June 2025 at 21:13 IST