टीन के बॉक्स में सिर कटी लाश, बैग में हाथ और पैर... ट्रेन में कई टुकड़ों में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow news: ट्रेन में रखे बॉक्स और बैग को जब खुलवाया गया, तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का धड़ ही सिर्फ बॉक्स में था। उसके हाथ और पैर बैग में मिले, जो एक पालीथीन के अंदर पैक थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
lucknow
ट्रेन में मिली सिर कटी लाश | Image: ANI, Representative

Lucknow news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ट्रेन में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बिहार के छपरा से चलकर गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ पहुंची थी। ट्रेन के अंदर से एक लावारिस बॉक्स और बैग मिला। बॉक्स में महिला की सिर कटी लाश का धड़ और बैग में कटे हुए हाथ- पैर थे। FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

सफाईकर्मी को मिला लावारिस बॉक्स और बैग

ट्रेन के लखनऊ पर इसमें एक सफाईकर्मी ट्रेन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर लावारिस बॉक्स और बैग पर पड़ी। बॉक्स और बैग ट्रेन के S1 कोच में रखा हुआ मिला। सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

बॉक्स खोलते ही सबकी फटी रह गई आंखें

ट्रेन में रखे बॉक्स और बैग को जब खुलवाया गया, तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का धड़ ही सिर्फ बॉक्स में था। उसके हाथ और पैर बैग में मिले, जो एक पालीथीन के अंदर पैक थे। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।

अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

शव की पहचान अभी बाकी है- लखनऊ रेलवे SP 

घटना को लेकर लखनऊ रेलवे SP रोहित मिश्रा ने बताया कि छपरा से गोरखपुर होते हुए गोमती नगर जाने वाली एक ट्रेन में रूटीन चेकिंग के दौरान, रेलवे स्टाफ को स्लीपर कोच में एक बॉक्स और एक बैग मिला। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर को बताया गया, जिन्होंने आगे RPF और GRP को जानकारी दी। बॉक्स में एक शव का बिना सिर वाला धड़ था, जबकि हाथ-पैर अलग-अलग पॉलीथीन बैग में पैक करके बैग में रखे गए थे।

उनके मुताबिक शव को लेकर अनुमान है कि यह 25-30 साल की एक महिला का है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान अभी बाकी है। मामले में एक FIR दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। सभी कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला 10 इंच का हेक्सा ब्लेड...पति ने की रूह कंपा देने वाली हत्या; पेट में भ्रुण की भी मौत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड