अपडेटेड 15 February 2025 at 19:30 IST
संभल के नौजवानों का ब्रेनवॉश कर रहा था PAK में अरेस्ट मोहम्मद उस्मान? क्या है अफगानिस्तान कनेक्शन; पूरी क्राइम कुंडली
मोहम्मद उस्मान संभल के दीपा सराय के रहने वाले AQIS चीफ असीम उमर के संपर्क में था। 90 के दशक में शुरुआती सालों में ही असीम अचानक यूपी से लापता हो गया।
- भारत
- 4 min read

जतिन शर्मा
Who is Mohammad Usman: उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आने के बाद से आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब संभल जिले के दीपा सराय का रहने वाला एक और शख्स पाकिस्तान के लाहौर में पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम मोहम्मद उस्मान है। मोहम्मद उस्मान का कनेक्शन आतंक के आका कहे जाने वाले ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी है। इसके अलावा मोहम्मद उस्मान के तार पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भी जुड़े हुए हैं। आइए हम आपको बताते हैं कौन है मोहम्मद उस्मान और वो कैसे AQIS चीफ मौलाना आसिम उमर के संपर्क में पहुंचा और उसका अफगानिस्तान से क्या कनेक्शन है?
संभल जिले के दीपासराय के रहने वाले मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक उस्मान का कनेक्शन दीपा सराय के ही रहने वाले AQIS चीफ मौलाना आसिम उमर से भी था। वहीं यूपी पुलिस संभल दंगे में शामिल कई फरार आरोपी पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में होने का भी शक जाहिर कर रही है। संभल हिंसा में शामिल कई फरार आरोपी पाकिस्तान की जेल में बंद आरोपी मोहम्मद उस्मान के संपर्क में होने का शक है और मोहम्मद उस्मान संभल के दीपा सराय का रहने वाला है। मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद है। जांच एजेंसियों के मुताबिक संभल के दीपा सराय के ही रहने वाले मोहम्मद उस्मान AQIS चीफ मौलाना आसिम उमर के संपर्क में था। साल 2019 में मौलाना असीम उमर को अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी फौज ने मार गिराया था।
AQIS चीफ असीम से था उस्मान का कनेक्शन
मोहम्मद उस्मान संभल के दीपा सराय के रहने वाले AQIS चीफ असीम उमर के संपर्क में था। 90 के दशक में शुरुआती सालों में ही असीम अचानक यूपी से लापता हो गया। बाद में उसके पाकिस्तान होने की खबर मिली। भारत की जांच एजेंसियों ने असीम के बारे में खुलासा किया कि वो यूपी के संभल जिले का रहने वाला है और उसका असली नाम सनाउल हक है और वो देवबंद से पढ़ाई करके निकला है। बाद में असीम के पाकिस्तान में होने की खबर मिली। इसी वजह से वो संभल के युवकों का लगातार ब्रेनवॉश में लगा था। मोहम्मद उस्मान भी ऐसे ही युवकों में शामिल था जो असीम के संपर्क में था। हालांकि संभल से हिंसा के बाद कई युवा फरार हैं हो सकता है इस मामले में और भी खुलासे सामने आए।
मोहम्मद उस्मान का अफगानिस्तान कनेक्शन
भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक संभल हिंसा वाले इलाकेे दीपा सराय के ही रहने वाले मोहम्मद उस्मान AQIS चीफ मौलाना आसिम उमर के संपर्क में था। मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान के संपर्क में भी था। क्योंकि साल 2019 में मौलाना असीम उमर को अमेरिकी फौजों ने अफगानिस्तान में मार गिराने का दावा किया था। लेकिन साल 2023 में एक बार फिर AQIS चीफ मौलाना आसिम उमर का एक वीडियो जिसमें वो जिहाद के बारे में हिन्दी में समझा रहा है, वो अलकायदा ने जारी किया था। उसी दौरान संभल हिंसा का आरोपी मोहम्मद उस्मान भी मौलान आसिम के संपर्क में था।
Advertisement
भारत से फरार होने के बाद उमर ने ज्वाइन किया AQIS
जांच एजेंसियों को शक कि हिंदुस्तान से फ़रार होने के बाद उस्मान ने AQIS ज्वाइन किया था और संभल में नौजवानों के संपर्क में था। साल 2024 में उस्मान पाकिस्तान में एक मामले में पकड़ा गया तभी से लाहौर जेल में बंद था और फरार दंगाई के फोन के ज़रिए संपर्क में था। पाकिस्तान की तरफ से भारत को इस बात की जानकारी दी गई है। फिलहाल अभी भी संभल के दीपा सराय इलाके से कई लोग लापता हैं जिनमें से कई के आतंकी संगठन अल कायदा इंडियन सबकोटिनेंट से जुड़े होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों को मिली थी।
पाकिस्तान ने उस्मान के वेरिफिकेशन के लिए भेजे दस्तावेज
पाकिस्तान की सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय को मोहम्मद उस्मान के वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेज भेजे हैं। विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद उस्मान के पाकिस्तान में गिरफ्तारी के दस्तावेज संभल पुलिस को 25 जनवरी 2025 को भेजा है, संभल पुलिस अब इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है। मोहम्मद उस्मान ने पाकिस्तान में संभल के सम्मानित लोगो का जो रेफरेंस दिया है उसमें संभल के पूर्व सांसद सफी उर रहमान का नाम लिखा है। संभल के दीपा सराय के रहने वाले कई वांटेड आतंकी फिलहाल पाकिस्तान में मौजूद हैं जो भारत से वांटेड चल रहे हैं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 19:15 IST