अपडेटेड 15 February 2025 at 17:59 IST
BIG BREAKING: संभल हिंसा को लेकर एक और पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा, संभल निवासी मोहम्मद उस्मान लाहौर में गिरफ्तार
विदेश मंत्रालय ने संभल पुलिस से उसकी जानकारी मांगी है, जिसके बाद संभल पुलिस ने MEA को उस्मान के बारे में जानकारी भेजी है।
- भारत
- 3 min read

Sambhal Violence: संभल हिंसा का एक और पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। जब संभल का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान के लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उस्मान लाहौर की जेल में बंद है और विदेश मंत्रालय ने संभल पुलिस से उसकी जानकारी मांगी है, जिसके बाद संभल पुलिस ने MEA को उस्मान के बारे में जानकारी भेजी है। संभल पुलिस को इस बात का शक है कि संभल हिंसा में शामिल लोगों के साथ उस्मान का कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस ने य जानकारी भी ढूंढ निकाली है कि उस्मान AQIS चीफ असीम उमर का करीबी था।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला मोहम्मद उस्मान पाकिस्तान के लाहौर में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद संभल हिंसा के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर किया गया पुलिस का दावा और भी मजबूत होता दिखाई दे रहा है। मोहम्मद उस्मान भी संभल के दीपा सराय का रहने वाला था और वहीं रहने वाले AQIS चीफ असीम का करीबी बताया जा रहा है। असीम उमर का असली नाम सनाउल हक था वो 90 के दशक में अचानक गायब हो गया और बाद में इसके पाकिस्तान में होने की खबर मिली थी। मोहमद उस्मान में संभल में 2 करीबियों के नाम की जगह पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान का नाम लिखा है।
24 नवंबर को हुई थी संभल में हिंसा
संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान वहां के स्थानीय एक धर्म विशेष के लोगों ने हिंसा शुरू कर दी थी। सर्वे करने गई टीम पर पथराव और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करके इन लोगों ने सर्वे के काम को बाधित किया था। आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने बताया, 'जैसे ही उसे संभल में हिंसा की जानकारी मिली वो तुरंत ही अंजुमन चौराहे पर पहुंच गया, जहां उसने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी सुबहान उर्फ मुन्ना और टिल्लन सहित कई लोग पहले से ही मौजूद थे। सुभान और शहबाज ने वहां उपस्थित सभी लोोगं से कहा कि ये हमारे धर्म का मामला है हम सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना है। इसके बाद सब लोग इकट्ठा होकर नखास तिराहे पर पहुंचे और वहां पर जो भी आए किसी को भी जान से मारने की नीयत से पुलिस वालों पर गोलियां चलाईं और पत्थरबाजी की थी।
संभल हिंसा के आरोपियों की तलाश में पुलिस
संभल के एसपी ने बताया कि संभल में हिंसा फैलाने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि जो कोई भी संभल हिंसा में शामिल थे किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। संभल हिंसा के सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा उन पर उचित कार्रवाई होगी। फिलहाल अभी तक संभल हिंसा के कुल 76 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। संभल हिंसा मामले में यूपी एसआईटी लगातार सक्रिय है और तेजी से कार्रवाई कर रही है।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 15 February 2025 at 17:18 IST