7 महीने की मासूम से दरिंदगी से दहला कोलकाता, गंभीर हालत में आरजी कर अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

कोलकाता में फुटपाथ पर मां-बाप के साथ सो रही 7 महीने की बच्ची को किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया। बच्ची के गुप्तांग पर चोटें आई है। ICU में उसका इलाज जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7-Month-Old Baby Girl Raped in Kolkata
कोलकाता में 7 महीने की बच्ची के साथ रेप | Image: Pixabay

Kolkata Infant Rape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस के बाद एक महज 7 महीने की बच्चे के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के पास कोई घर नहीं था। इसलिए पूरा परिवार सड़क पर सोया करता था।

माता-पिता के साथ बच्ची फुटपाथ पर सो रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया गया। मामले में कोलकाता पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अबतक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दर्जनभर लोगों से पूछताछ कर रही है।

7 महीने की बच्ची के शरीर पर कई खरोचें

बच्ची को आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक ICU में भर्ती कराया गया। 4 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर बच्ची का इलाज शुरू किया। इल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्ची के शरीर से खून भी निकल रहा था, जिसका इलाज किया गया और अब खून निकलना बंद हो गया है। वहीं उसे खाना भी खिलाया गया है।

बच्ची के गुप्तांगों पर आई चोट

बच्ची के गुप्तांग पर भी चोटें आई है। डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उसके हालत में सुधार आएगा। दरअसल, ये घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है, जब रात के करीब 1 बजकर 45 मिनट पर, बरटोला के एक निवासी ने बच्ची को अपने घर के बाहर फुटपाथ पर अकेले रोते हुए देखा। इसके बाद शख्स ने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी।

Advertisement

पुलिस को माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ वक्त में परिवार ने खुद पुलिस से संपर्क किया और फिर बच्ची को माता-पिता के साथ अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बच्ची का पहले टेस्ट तकराया गया और रिपोर्ट की जांच के बाद उसे माता-पिता को सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: किसानों के दिल्ली मार्च के दौरान शंभू बॉर्डर पर बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े 

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड