Delhi March: शंभू बॉर्डर पर बवाल... किसानों ने बैरिकेड्स हटाए, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पंजाब की ओर से दिल्ली कूच करने निकले किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया है। हालांकि यहां किसानों के मार्च के दौरान हंगामा खड़ा हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhu Border Farmers Protest
शंभू बॉर्डर पर किसानों ने प्रदर्शन किया। | Image: Video Grab

Sambhu Border Farmers Protest: पंजाब की ओर से दिल्ली कूच करने निकले किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया है। हालांकि यहां किसानों के मार्च के दौरान हंगामा खड़ा हो गया है। किसानों ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की है। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगे कटीले तारों और वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर रखी गईं कीलों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में पुलिस की तरफ से भी बल का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फिलहाल आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। किसानों ने शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर आगे बढ़ते हुए पुलिस के घेरे को तोड़ने की कोशिश की। हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड्स हटाए। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

किसान क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

किसान मुख्य रूप से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, वे कर्ज माफी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और बिजली दरों में बढ़ोतरी ना करने की भी मांग कर रहे हैं। उन्हीं मांगों को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर एएनआई को बताते हैं कि मार्च अपने 297वें दिन में प्रवेश कर गया है और खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल अपने 11वें दिन में प्रवेश कर गई है।

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह नहीं रहे 'मामा', बने 'किसान के लाडले', राज्यसभा में नामकरण

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड