"शराब और पार्टी की आदत छुपाई", सिया गोयल की क्लब पार्टी का वीडियो आया सामने, देखकर गुस्सा हो गई थी केतन की मां
पुणे के केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले में 18 जून 2026 को हत्या कर दी गई। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन ने प्लानिंग कर धक्का दिया। इसी बीच सिया की 2024 की क्लब पार्टी वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को देखकर केतन की मां नाराज हुईं थी, क्योंकि गोयल परिवार ने सिया की शराब और पार्टी की आदत छिपाई थी।
- भारत
- 3 min read
पुणे में व्यवसायी केतन अग्रवाल की 18 जून, 2026 को लोहागढ़ किले से लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। शुरू में इसे ट्रेकिंग दुर्घटना बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में यह हत्या का सुनियोजित षड्यंत्र निकला। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल किया है।
केतन और सिया की फरवरी 2026 में दोनों परिवारों द्वारा शादी तय हुई थी। दोनों परिवारों ने नवंबर में उदयपुर के एक महल में भव्य शादी के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई थी। केतन परिवार का रियल एस्टेट व्यवसाय संभालते थे और अनुभवी ट्रेकर थे। सिया गोयल और चेतन चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार डाला।
सामने आए वीडियो से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि केतन, सिया से बहुत प्यार करता था और उसके 19 जून के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए महीनों से प्लानिंग कर रहा था। उसने सिया के लिए सरप्राइज पार्टी, डिनर और अन्य व्यवस्थाएं कीं थी।
चेतन के साथ रिलेशनशिप
एक महीने पहले सिया ने इंस्टाग्राम पर “Birthday Countdown” स्टोरी पोस्ट की, जिसमें केतन की मेहनत दिख रही थी। लेकिन पुलिस के अनुसार, सिया चेतन चौधरी से लगभग एक साल से रिलेशनशिप में थी। दोनों ने शादी रुकवाने के लिए केतन को मारने की साजिश रची।
Advertisement
पहले 14 जून को सिया, केतन को लोहागढ़ ले गई, लेकिन पहली कोशिश नाकाम रही। इसके बाद जन्मदिन से एक दिन पहले 18 जून को सिया ने फिर ट्रेकिंग का प्लान बनाया। चेतन भी पीछे-पीछे पहुंचा। किले के एक सुनसान जगह पर दोनों ने मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का दे दिया। सिया ने परिवार को बताया कि केतन फोटो खिंचवाते समय फिसल गया।
जन्मदिन पार्टी वीडियो और मां का गुस्सा
मामले में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिया पुणे के एक प्रसिद्ध क्लब में जन्मदिन पार्टी मना रही है, केक काट रही है और डांस कर रही है। केतन की मां ने इस वीडियो को देखकर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि सिया की इन आदतों के बारे में उन्हें पहले नहीं बताया गया था। अग्रवाल परिवार से यह सब छुपाया गया था। केतन की मां ने कहा कि वे सिया को बहू के रूप में स्वीकार कर चुकी थीं, लेकिन यह सब देखकर उन्हें धोखा महसूस हुआ।
Advertisement
चेतन परिवार का बयान
चेतन चौधरी के चाचा उदराम चौधरी ने अपने भतीजे को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया पर जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह सब मनगढ़ंत है। चेतन का इससे कोई लेना-देना नहीं है। चेतन को इसमें जान-बूझकर फंसाया जा रहा है। चेतन ऐसा काम नहीं कर सकता। हम तो सिया को जानते भी नहीं थे, हमें यहीं आकर पता चला कि उसका नाम सिया है। हम वकील से सलाह लेंगे और फिर तय करेंगे कि चेतन को कैसे बचाया जाए।”