18 दिन में तीसरी बार किले का दौरा, 33 डिग्री में भी हुडी पहन पहुंचा था चेतन, सिया के एक इशारे पर दे दिया धक्का... केतन हत्याकांड का ऐसे खुला राज
सिया गोयल और केतन अग्रवाल का रिश्ता सिया के फूफा नरेंद्र मित्तल और बुआ रेनू मित्तल ने तय कराया था। आरोप है कि रेनू मित्तल को सिया के बारे में सब पता था, फिर भी उन्होंने केतन के परिवार को गारंटी दी। 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में सिया और हुडी वाले युवक की इशारेबाजी सामने आई।
- भारत
- 3 min read

लोहगढ़ किला में हुई केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी की पर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, परिवार की पूछताछ और घटनास्थल के सबूतों के आधार पर कई अहम तथ्य निकाले हैं।
सिया गोयल और केतन अग्रवाल का रिश्ता दो परिवारों के बीच तय हुआ था, लेकिन इस रिश्ते को करवाने वाले मुख्य लोग थे नरेंद्र मित्तल और रेनू मित्तल। ये दोनों सिया गोयल के फूफा और बुआ हैं। परिवार के अनुसार, रेनू मित्तल को सिया के बारे में सब कुछ पता था। फिर भी उन्होंने केतन अग्रवाल के परिवार को सिया की पूरी गारंटी दी और रिश्ता तय करवाया।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि बुआ रेनू मित्तल ही वो शख्स हैं जिन्होंने इस पूरे रिश्ते को आगे बढ़ाया। केतन अग्रवाल सक्सेस ग्रुप्स कंपनी से जुड़े थे, जहां वो डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे।
सिया गोयल का परिवार
- प्रवीण गोयल- सिया के पिता
- पूजा गोयल- सिया की माता
- साहिल गोयल- सिया का भाई
- सिया गोयल
पुलिस को शक कैसे हुआ?
18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन और सिया घूमने गए थे। केतन की मौत खाई में गिरने से हुई। परिवार ने पुलिस को बताया कि केतन बेहद सतर्क स्वभाव का व्यक्ति था। ट्रैकिंग या किसी भी जोखिम भरे काम में वह 10-20 फीट की दूरी बनाकर चलता था। गोवा में भी वो समुद्र में नहीं गया था। ऐसे में पुलिस को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि केतन खुद किसी खतरनाक जगह पर जोखिम लेगा।
Advertisement
घटना वाले दिन केतन 18 दिनों में तीसरी बार लोहगढ़ किला गया था। पुलिस जांच में सबसे बड़ा सवाल यह था कि केतन 18 दिनों के अंदर लोहगढ़ किले पर तीन बार क्यों गया?
CCTV फुटेज में क्या दिखा?
21 जून को पुलिस ने 18 जून का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक के फुटेज में शुरुआत में सब सामान्य लगा। लेकिन एक संदिग्ध युवक ने पुलिस का ध्यान खींचा, जिसने 33 डिग्री तापमान में हुडी और हेडफोन पहन रखा था।
Advertisement
फुटेज में हुडी पहने दिखने वाले युवक का नाम चेतन चौधरी है, जो नीचे से दौड़ता हुआ आया। केतन और सिया को देखते ही वो अचानक रुक गया और बैठ गया। सिया बार-बार पीछे मुड़-मुड़कर देख रही थी। पुलिस के अनुसार, हुडी वाले युवक ने हाथ से इशारा किया और सिया ने भी जवाब में संकेत किया। केतन और सिया कुछ देर टिकट के लिए इंतजार कर रहे थे, क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रहा था। हुडी वाला शख्स बिना टिकट के ही ऊपर चला गया।
सिया का प्लान
जांच में पुलिस को यह पता चला कि किले के कुछ हिस्सों के सीसीटीवी कैमरों के तार बंदरों ने तोड़ दिए थे, जिससे रिकॉर्डिंग प्रभावित हुई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सिया ने कथित तौर पर प्लान बनाया था। सिया थकने का बहाना करके बैठ जाती, और इसी संकेत उसक प्रेमी चेतन, केतन को धक्का देकर खाई में गिरा देता।
परिवार ने बताया कि 4 जून को केतन को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन सिया के रोने और दबाव के बाद 14 जून को इजाजत मिली। 17 जून को केतन ने मां को बताया कि 18 जून को सिया के दोस्त का सरप्राइज प्लान है।