UP: गोरखपुर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, शव को 400 मीटर तक घसीटा गया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Youth stabbed to death in Gorakhpur
Youth stabbed to death in Gorakhpur | Image: PTI/representative

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम (24) की शुक्रवार की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। उसके शव को 400 मीटर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुरानी रंजिश से जुड़ी इस हत्या के बाद उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय तथा आर्थिक सहायता की मांग की।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पहले तो पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे शांत हो गए।

Advertisement

गोला थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार सत्यम शुक्रवार रात को घर से निकला था। उसके परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया। अगले दिन शनिवार को उसका शव सरकारी ट्यूबवेल के पास मिला।

पुलिस को संदेह है कि सत्यम पर घात लगाकर हमला किया गया, उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे चाकू घोंप दिया गया। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सत्यम का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा 2022 में रामलीला मेले में हुए विवाद से जुड़ा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सत्यम मारपीट के कई मामलों में शामिल था। गोला पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बजट के लिए CM रेखा गुप्ता ने मांगे सुझाव, झुग्गियों के लोगों से की बात

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड