अपडेटेड 13 August 2024 at 22:07 IST
UP News: रेप के बदले रेप, बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए भाई बना बलात्कारी
आरोपी युवक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुष्कर्म का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से दुष्कर्म करने का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, तो बदला लेने के लिए पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी युवक की बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को पहले लगा कि यह मामला पुरानी रंजिश का है लेकिन जांच में आरोप सही पाए गए। अब पीड़िता का भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ये घटना राजमार्ग पर स्थित एक होटल में हुई थी।
CCTV से सामने आई सच्चाई
वहीं, आरोपी युवक की बहन ने जब पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाने के लिए झूठी कहानी बना रही है, इसलिए पीड़िता के भाई पर दुष्कर्म के ही आरोप लगा रही है। लेकिन, जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इस संबंध में सिकंदरा थाने के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल कर न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा।
Advertisement
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से जान बचाकर भागने के बाद शेख हसीना का पहला बयान, बोलीं- देशवासियों, आपसे 15 अगस्त को...
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 22:07 IST