नदी किनारे ले गया और फिर... युवक ने पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, कुकर्मी फरार

यूपी के हरदा जिले में एक दरिंदे ने महज पांच साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Attempted rape in the bathroom
Attempted rape in the bathroom | Image: Shutterstock/ Representative

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदा जिले से एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दरिंदा पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों और सेन समाज के लोगों में भयंकर आक्रोश है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरदा के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में सोमवार, 23  सितंबर की शाम को एक युवक पांच साल की बच्ची को नदी किनारे ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात के दौरान दर्द से कराहती और रोती हुई बच्ची की आवाज एक राहगीर ने सुनी। बच्ची की आवाज सुन जब राहगीर उसकी ओर बढ़ा तो आरोपी वहां से भाग निकला।

सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

बच्ची को इलाज के लिए कराया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन बच्ची के पास पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर 21 साल के आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

सेन समाज जिलाध्यक्ष पूनमचंद नीकुम

मासूम से दरिंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा

पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदे के खिलाफ सेन समाज में गुस्सा है। सेन समाज जिलाध्यक्ष पूनमचंद नीकुम ने बताया कि आरोपी खंडवा जिले का रहना वाला है, जो एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि आरोपी इससे पहले भी ऐसी ही कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सेन समाज ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न मामले में एक्टर सिद्दीकी को बड़ा झटका, केरल हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड