मणिपुर में जबरन वसूली के लिए कट्टरपंथी मेइती समूह के तीन सदस्य गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में मेइती कट्टरपंथी संगठन अरामबाई टेंगोल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
मेइती समूह के तीन सदस्य गिरफ्तार | Image: X

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में मेइती कट्टरपंथी संगठन अरामबाई टेंगोल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार को जिले के कीथेलमनबी से गिरफ्तार किया गया और उन पर पैसे वसूलने के लिए ‘‘इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के चालान काटने’’ का आरोप है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान थंगजाम जॉर्ज सिंह (28), अबुजाम नरेंद्र सिंह (21) और वाहेंगबाम अमरजीत सिंह (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों के कब्जे से एक प्रिंटर, नौ पेपर रोल, दो वायरलेस सेट और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढे़ंः दिल्ली में PM मोदी की तीसरी चुनावी रैली, आज से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड