कुशीनगर में लड़की भगाने की 'तालिबानी सजा', लड़के के परिवार को मारा... महिलाओं को नंगा घुमाया, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक लड़की को भगाने के जुर्म में लड़के के परिवार को तालिबानी सजा मिलने की खबर सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Taliban punishment in kushinagar for eloping a girl
Taliban punishment in kushinagar for eloping a girl | Image: republic

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक लड़की को भगाने के जुर्म में लड़के के परिवार को तालिबानी सजा मिलने की खबर सामने आई है। ये घटना नौरंगिया थानाक्षेत्र में बीते दो जनवरी का है जहां एक गाव के लड़के पर बेटी को उसके ससुराल से भगा ले जाने के शक में लड़के के परिवार की तीन महिलाओ को तालिबानी सजा देने की बात कही जा रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है इसलिए गाव में भारी पुलिस बल  तैनात की गई है। अपना इलाज करा अब वे महिलाएं शर्म से घर भी नही आ रही हैं।

जब संवाददाता ने उनके एक रिश्तेदार के घर पहुंचकर मामला जानने की कोशिश कि तो पीड़ित महिलाएं अपने साथ हुए मामले को बताते हुए भावुक हो गईं। पहली महिला ने बताया की दुसरे समुदाय से जुड़ी लड़की के परिजन हमारे घर पहुंचे।  वे लोग घर में घुसे और हमारे कपड़े फाड़ नंगा कर बाहर ले आए। हम तीनों देवरानी जेठानी को नग्न अवस्था में बाहर घुमाया। दूसरी पीड़ित महिला की माने तो तीनों देवरानी जेठानी घर पर थीं।

लड़की भगाने के शक में तालिबानी सजा

महिलाओं ने बताया कि घर के एक लड़के पर उनलोगों ने कुछ आरोप लगाए हैं, जिसकी पूरी जानकारी हम लोगों को नहीं है। हमारे घर में घुस हम सबकी सलवार समीज को फाड़ दिया और फिर जला दिया। हमें मारा पिटा और उनलोगों ने वीडियो भी बनाया है। हम कहीं मुह दिखाने लायक नही बचे हैं।

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

दलित लड़की का परिवार अपनी बेटी की शादी गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के एक परिवार में किया। कुछ दिन पहले बेटी सुसराल से कहीं गायब है। उसके मायके स्थित दलित परिवार के घर से महज 50 मिटर दूर रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर उसे भगाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक उसी संबंध में गुलहरिया थाना गोरखपुर से एक टीम पूछताछ करने पहुंचीं, जिसके बाद लड़की के मायके वालो ने लडकें के घर पहुंचे। जब घर की महिलाओं ने उनके सामने आने से मना किया तब लडकी के परिजन मारपीट पर उतारू हो गये। सूत्रों की मानें तो उनको नंगा कर घर से बाहर लाया और मारा पिटा, इतना ही नही नग्न अवस्था में गांव भी घुमाया गया। जिसके बाद पीड़ित महिलाओं में लड़की भगाने के आरोपी की मां की तबियत गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के बाद पीड़ित महिलाएं अपने रिश्तेदार के घर हैं।

क्या बोले SHO नेबुआ नौरंगिया?

Advertisement

इस मामले पर SHO नेबुआ नौरंगिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया की दोनों तरफ से मारपीट व बलवा का मामला दर्ज हुआ है। नग्न कर गांव में घुमाने के आरोपों की कोई विश्वास करने योग्य साक्ष्य नही मिला है। मुस्लिम युवक पर दलित लड़की को भगाने का आरोप है। गोरखपुर के गुलरिहा थाने में लड़की के सुसुराल की तरफ से मामला दर्ज है। उसी से राहत पाने के लिए यह कहानी सुनाई जा रही है। 

रिपोर्टर:-पीके विश्वकर्मा

इसे भी पढ़ें: VIDEO: 'आपसे अच्छी तो वैश्या है...'महाराष्ट्र के नेता ने दिया विवादित बयान, भरी सभा में वोटर्स का किया अपमान

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड