बदायूं जेल की दीवार कूदकर हुआ था फरार, 7 साल बाद गिरफ्तार हुआ 2 लाख का इनामी सुमित, ब्लॉक प्रमुख को कचहरी में गोलियों से भूना था

Bareilly News : बदमाश सुमित चौधरी पिछले 7 साल से फरार था। वो इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन बेहद कम इस्तेमाल करता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
stf bareilly nabbed 2 lakh reward criminal moradabad court murder accused sumit badaun jail escape
7 साल बाद गिरफ्तार हुआ 2 लाख का इनामी सुमित गिरफ्तार | Image: Republic

UP Crime News : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की बरेली यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 7 सालों से फरार चल रहे 2 लाख रुपये के इनामी बदमाश सुमित चौधरी को बरेली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। सुमित पर मुरादाबाद और बदायूं जिलों में कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का केस भी शामिल है। इस गिरफ्तारी से अपराधियों के बीच दहशत फैल गई है और पुलिस की लंबी मेहनत रंग लाई है।

12 मई, 2018 को बदायूं की जिला जेल से दीवार फांदकर फरार सुमित चौधरी बरेली जोन का सबसे बड़ा इनामी बदमाश है। STF की बरेली यूनिट ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं जिला जेल से रस्सी के सहारे फरार होने के बाद वो कभी नेपाल तो कभी देश के अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। बदायूं जेल से फरार होते समय उसका साथी चंदन घायल होकर वहीं गिर पड़ा था।

ब्लॉक प्रमुख की हत्या

सुमित बदायूं जेल में मुरादाबाद कचहरी परिसर में हुई ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा की हत्या के मामले में बंद था। पूछताछ के दौरान सुमित ने अपना अपराध कबूल किया था। उसने बताया कि 2014 में उसके बड़े भाई रिंकू की हत्या तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा ने कर दी थी। इस बदले की आग में सुमित ने 2015 में मुरादाबाद कचहरी में घुसकर योगेंद्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।

7 साल से था फरार

शातिर सुमित चौधरी पिछले 7 साल से फरार था। जेल से फरार होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वो इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन बेहद कम इस्तेमाल करता था। इस वजह से वो सर्विलांस की पकड़ में कभी नहीं आता था। STF की बरेली यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमित बरेली में छिपा हुआ है। इसके आधार पर टीम ने सघन निगरानी की और उसे दबोच लिया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: फर्जी ट्रस्ट के जरिए जमीन घोटाला, बाथरूम के बाहर CCTV और एक्सेज चैतन्यानंद सरस्वती के मोबाइल पर... परत दर परत खुल रहा काला चिट्ठा

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड