प्यार, साजिश और हत्या: उदयपुर में जहां होनी थी केतन की शादी, चेतन को उसी लग्जरी होटल ले गई थी सिया

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। मुख्य आरोपी सिया गोयल का प्रेमी चेतन चौधरी जोधपुर के पलासनी गांव का रहने वाला है। हत्या से पहले दोनों उदयपुर गए थे और सिया शादी वाले लग्जरी होटल में चेतन को ले गई। इससे पहले दिसंबर 2025 में जोधपुर भी घूमने गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan connection in Pune high-profile Ketan Agarwal murder case
केतन अग्रवाल हत्याकांड में राजस्थान कनेक्शन | Image: Republic

महाराष्ट्र के पुणे में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में अब राजस्थान का चौंकाने वाला कनेक्शन सामने आया है। केतन अग्रवाल हत्याकांड में जोधपुर और उदयपुर कनेक्शन सामने आया है।

मुख्य आरोपी सिया गोयल का प्रेमी चेतन चौधरी राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र के पलासनी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुणे पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ इस हाई-प्रोफाइल मामले के नए-नए राज खुल रहे हैं।

चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल सीरवी सालों से पुणे में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे हैं। कोविड महामारी के बाद व्यापार में नुकसान हुआ तो चेतन भी पुणे पहुंच गया। वहां वह पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के कारोबार को संभालने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात पुणे में बेकरी चलाने वाली सिया गोयल से हुई। दिवाली पार्टी में शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्रेम में बदल गई और दोनों अक्सर साथ घूमने-फिरने लगे।

उदयपुर और जोधपुर की यात्रा

जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या से पहले सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन के साथ उदयपुर पहुंची थी। दोनों फ्लाइट से उदयपुर गए और उसी दिन पुणे लौट आए। सूत्रों के मुताबिक सिया चेतन को उसी लग्जरी होटल में ले गई जहां उसकी शादी होनी थी। जांच टीम अब इस उदयपुर दौरे की हर कड़ी को खंगाल रही है।

Advertisement

इससे पहले दिसंबर 2025 में सिया और चेतन जोधपुर भी आए थे। दोनों एक पांच सितारा होटल में दो दिन रुके और मेहरानगढ़ किले समेत शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमे। जांच एजेंसियां इन यात्राओं के उद्देश्य, होटल बुकिंग, फोन लोकेशन और खर्च का ब्योरा जुटा रही हैं।

नवंबर में होनी थी शादी

केतन अग्रवाल और सिया गोयल नवंबर 2026 में उदयपुर, राजस्थान में शादी करने वाले थे। इस शादी को भव्य और यादगार बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये में एक शाही पैलेस बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट विमान की भी व्यवस्था की गई थी।

Advertisement

पुणे पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्ते में केतन अग्रवाल बाधा बन गए थे। केतन और सिया के बीच शादी तय थी। जांच में चेतन के जोधपुर स्थित परिवार और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

घूमने गए थे केतन और सिया

18 जून को केतन और सिया लोहागड़ किला घूमने गए थे। सिया ने पुलिस को बताया कि केतन फिसलकर किले से नीचे गिर गए। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन केतन के अनुभवी ट्रेकर होने और परिस्थितियों को देखते हुए परिवार को शक हुआ। सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर साजिश रची। दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग पर ले जाकर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया।

ये भी पढ़ें: कौन है सैफुल्लाह कसूरी और इनाम उर रहमान, जो शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में हुए शामिल, पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और 26/11 में रही भूमिका

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड