गन से लेकर गहने तक...सोनम के 'सीक्रेट बैग' में थे राजा रघुवंशी की हत्या के अहम सबूत; तो क्या सब जलकर हुआ राख?

SIT के अनुसार, जिस सीक्रेट बैग को जलाया गया, उसमें राजा की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, लैपटॉप और सोनम के गहने रखे गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
raja Raghuvanshi murder case
गन से लेकर गहने तक...सोनम के 'सीक्रेट बैग' में थे राजा रघुवंशी की हत्या के अहम सबूत; तो क्या सब जलकर हुआ राख? | Image: Instagram

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के करीब एक महीने बाद मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर सोनम रघुवंशी की मदद कर हत्या से जुड़े अहम सबूत मिटाने का आरोप है। सोनम वही महिला है जिस पर अपने पति राजा की हनीमून ट्रिप के दौरान हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने अब इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी से एक प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और एक सिक्योरिटी गार्ड बल्ला अहीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन दोनों ने सोनम की मदद करते हुए उसके उस बैग को जला दिया, जिसमें हत्या से जुड़े सबूत रखे गए थे।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सायम ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को देवास जिले के भोनरासा टोल गेट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। वह उस फ्लैट की लीज पर मालिक था जहां सोनम राजा की हत्या के बाद रुकी थी। यहीं पर उसने अपने गहने, लैपटॉप और अन्य सामान छिपाया था।

गन, गहने और...बैग में क्या था?

SIT के अनुसार, जिस सीक्रेट बैग को जलाया गया, उसमें राजा की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, लैपटॉप और सोनम के गहने रखे गए थे। हालांकि, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो जले हुए बैग में किसी भी हथियार या गहनों के अवशेष नहीं मिले। फिर भी फॉरेंसिक टीम ने राख और अन्य सबूतों के सैंपल एकत्र कर लिए हैं।

Advertisement

एक नजर घटना क्रम पर

11 मई को सोनम की शादी इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी से हुई थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए और 2 जून को राजा की लाश गहरी खाई में मिली। शक की सुई सोनम की ओर घूमी, जो बाद में इंदौर भाग आई थी। 8 जून को उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया था। बताया जा रहा है कि सोनम का अपने पिता के कर्मचारी राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था, और उसी के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की साजिश रची। अबतक इस मामले में सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और इन दो ताजा गिरफ्तारियों समेत कुल 7 लोगों को पकड़ा जा जा चुका है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि वे सबूतों की वैज्ञानिक जांच के आधार पर केस को मजबूत कर रहे हैं। SIT अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना कितनी पहले से बनी थी और इसमें कौन-कौन शामिल था। यह मर्डर मिस्ट्री अब सिर्फ एक हनीमून की ट्रैजेडी नहीं, बल्कि एक संगठित और सुनियोजित अपराध की कहानी बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन में जानीमानी एक्‍ट्रेस से लूट की कोशिश, खिड़की से चेहरे पर मुक्का मार फरार हुआ लुटेरा; सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड