अपडेटेड 24 June 2025 at 12:58 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड में 8वीं गिरफ्तारी के साथ नए किरदार की एंट्री, कौन है लोकेंद्र सिंह तोमर और सोनम से क्या कनेक्शन?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और शख्स की एंट्री हुई है। अब पुलिस ने ग्वालियर से लोकेंद्र सिंह तोमर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Raja raghuvanshi murder case
Raja raghuvanshi murder case | Image: Republic/X

मेघालय पुलिस ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में एक और गिरफ्तारी की है। यह इस केस की आठवीं गिरफ्तारी है। गिरप्तार किए गए शख्स का नाम लोकेंद्र सिंह तोमर है। ये उस फ्लैट का मालिक है, जहां सोनम रघुवंशी राजा की हत्या के बाद आकर छिपी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद इस हत्याकांड से जुड़े कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने सोमवार रात को आठवीं गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर ने राजा की हत्याकांड को अंजाम देकर आई सोनम को इंदौर में शरण दी थी और मामले से जुड़े कई अहम सबूतों को छिपाने और नष्ट करने में मदद की थी। लोकेंद्र ग्वालियर का रहने वाला है।

फ्लैट का मालिक है लोकेन्द्र सिंह तोमर 

मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस हत्याकांड की जांच के लिए फिर मध्य प्रदेश में है  यहां लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बीते 21 जून को इसी हत्याकांड में एक और अभियुक्त शिलोम जेम्स और एक चौकीदार को गिरफ्तार किया था। शिलोम से पूछताछ में लोकेंद्र का नाम सामने आया है। इसकी बाद पुलिस ने सुरागों के आधार पर लोकेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया, जो एक फ्लैट का मालिक है।

शिलोम जेम्स से पूछताछ में आया नाम

लोकंद्र इंदौर के उस बिल्डिंग का मालिक है, जिसके फ्लैट पर सोनम रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दिया था। पुलिस शिलोम को पहले ही पकड़ चुकी है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में राजा की हत्या को अंजाम देने के  बाद इंदौर लौटी सोनम देवास नाका स्थित जिस फ्लैट में रुकी थी, उसी में उसने काले रंग का एक बैग भी छोड़ दिया था। शिलॉन्ग पुलिस लंबे समय से इस बैग को तलाश रही थी।

Advertisement

लोकेंद्र पर सोनम को शरण देने और सबूत मिटाने का आरोप

लोकेंद्र को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस को बताया कि शिलोम उसे फंंसाया है। जिस  काले बैग की पुलिस को तलाश है उसे शिलोम ने ही जलाया है। मेरे उस बिल्डिंग में 9 फ्लैट है एक मैंने शिलोम को किराए पर दिया था। 2-5 लाख के लिए मैं ये सब क्यों करूंगा। जांच में यह भी पता चला है कि लोकेंद्र के पिता रिटायर फौजी हैं और उनका प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। 
 

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलोम जेम्स के घर का CCTV जब्त, अब नया मोहरा...

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 June 2025 at 11:43 IST