'ये छोटी सोनम है, इसकी चाल-ढाल देखो...', केतन अग्रवाल मर्डर केस से राजा रघुवंशी की मां के घाव हुए हरे, बताया लड़कियों की कैसे हो रही इतनी हिम्मत
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता जुलता है। अब पुणे हत्याकांड को लेकर राजा रघुवंशी की मां के घाव हरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी सिया की चाल-ढाल बिल्कुल सोनम जैसी है।
- भारत
- 3 min read

Raja Raghuvanshi Mother on Ketan Murder Case: पुणे का चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड देशभर में चर्चा में बना हुआ है। मामले में आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद सिया का वीडियो भी सामने आया, जिस पर इंदौर के मृतक राजा रघुवंशी की मां का कहना है कि उसकी चाल-ढाल बिल्कुल सोनम जैसी लगती है। सिया गोयल के चेहरे पर कथित अपराध को लेकर किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आता।
दरअसल, इंदौर के राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप उनकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह पर लगा। फिलहाल केस की सुनवाई शिलांग की अदालत में जारी है। मामले में सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है और वो जेल से बाहर है। जबकि मामले में कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे राज कुशवाह समेत तीन अन्य आरोपी अभी भी सलाखों के पीछे हैं।
सिया की चाल-ढाल देख उमा के घाव हुए हरे
इस बीच, 18 जून को हुई केतन की हत्या मामले में राजा रघुवंशी की उमा रघुवंशी का बयान सामने आया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिया गोयल की तस्वीरें और वीडियो देखते ही उन्हें सोनम रघुवंशी की याद आ गई। उन्होंने कहा, 'ये (सिया) छोटी सोनम है। पुलिस की गिरफ्त में भी इसकी चाल-ढाल बिल्कुल सोनम जैसी ही है। इसके चेहरे पर कथित अपराध को लेकर कोई पछतावा नहीं है कि कथिततौर पर उसने किसी के बेटे को मारा।'
'मुस्कान-सोनम को देखकर लड़कियों की हिम्मत…'
उमा रघुवंशी ने कहा लड़कियों को शादी नहीं करनी है तो पहले मना कर दें। सिया की सगाई हो चुकी थी, शादी होने वाली थी, फिर भी अपने होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि सोनम को कड़ी सजा नहीं मिल पाई है। अब लड़के शादी से घबराने लगे हैं। अगर सोनम को जल्द से जल्द सजा मिल जाती, वो जेल से बाहर (जमानत पर) नहीं होती, तो हो सकता है कि ये हत्याकांड होता ही नहीं। ऐसी लड़कियों में हिम्मत मुस्कान और सोनम को देखकर आ रही है। सोनम जमानत पर बाहर घूम रही है। ऐसे में लड़कियों को लग रहा है कि हमारे पीछे कोई ना खड़ा है और छुड़ा लेगा। सिया को भी ऐसा लगा होगा कि थोड़े दिन बाद बाहर घूमेंगे।
Advertisement
जांच में सामने आए कई सुराग
बता दें कि केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद हर पहलू से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां अलग-अलग जगहों से कई अहम सुराग और सबूत जुटाई रही है। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, कुछ लोगों के बयान लगे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।