'बेटी दोषी हो तो उसे भी उसी किले से धकेल देना...', केतन अग्रवाल मर्डर केस पर पहली बार बोले सिया के पिता, चेतन चौधरी संग अफेयर से थे अनजान

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद सिया गोयल के माता-पिता का पहला बयान सामने आया है। सिया के पिता ने कहा कि सिया पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो उसे भी उसी किले से धकेल दिया जाना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
siya goyal father
siya goyal father | Image: x

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड पर आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ उसके रिश्ते की भनक तक नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी इस मामले में दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी किले से नीचे फेंक देना चाहिए, जहां से धकेलकर केतन की जान ली गई थी।

आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है। हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपना बेटा खो दिया है और उनका बेटा हमारा भी बेटा था। हम उसे बहुत प्यार करते थे। मैं उससे इतना जुड़ गया था कि लगता था वह हमारा ही बेटा है। आज हमने एक बहुत प्यारा, होनहार और अच्छा लड़का खो दिया है। हम इससे बहुत दुखी हैं। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता।'

शादी को लेकर सिया खुश थी- पिता

उन्होंने आगे कहा, 'हमने भविष्य के लिए बहुत सारे अच्छे सपने देखे थे। शादी उदयपुर में होने वाली थी। सिया ने शादी को लेकर कभी कोई नाराजगी नहीं जताई। जब से रिश्ता तय हुआ था, वह हमेशा खुश रही। वह हमेशा केतन के बारे में बात करती थी। अगर उन्होंने (केतन के माता-पिता ने) हमें जरा भी बताया होता कि कुछ गड़बड़ हो रही है, तो हम उनसे बात करते।'

सिया के अफेयर की भनक तक नहीं थी- पिता

इतना ही नहीं सिया के पिता ने आगे कहा, 'हमें सिया के अफेयर के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। सिया एक सीधी-सादी लड़की थी। वह 19 साल की है। क्या 19 साल की लड़की ऐसा कुछ करेगी? मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता। चेतन कहां से आया? मैंने कभी उसका चेहरा नहीं देखा, न ही मैंने अपनी जिंदगी में कभी उससे बात की है। वह कभी हमारे घर नहीं आया। केतन के परिवार वाले बहुत अच्छे और संस्कारी लोग हैं। हमने एक बेटा और एक बहुत अच्छा रिश्ता खो दिया है। जांच होने दीजिए। मैं बस यही चाहता हूं कि जो भी नतीजा निकले, उस पर कार्रवाई हो।'

Advertisement

'बेटी दोषी हुई तो उसे भी किले से नीचे फेंक दो'

प्रवीण गोयल ने कहते हैं, 'जिसने भी यह किया है, उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस किले से हमारा केतन गिरा था, जो भी दोषी पाया जाए, फिर भले ही वो मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो उसे भी वहीं से नीचे धकेल दिया जाना चाहिए।'

सिया को कोई परेशानी थी तो वो बात करती- मां

वहीं आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल कहती हैं, 'शादी के लिए उन्होंने उदयपुर में अनंता रिजॉर्ट बुक किया था जिसका खर्च 3 करोड़ रुपये था और हमें शादी पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने थे। परिवार को सिया और केतन की शादी से बहुत उम्मीदें थीं। केतन का परिवार भी सिया के साथ बहुत प्यार और स्नेह से पेश आता था। सारे कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे। उन्होंने उसके जन्मदिन के जश्न के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। अगर हमें लगता कि सिया को कोई परेशानी है या वह केतन से बात नहीं कर पा रही है, तो वो हमसे बात करती।'

Advertisement

दोषी पाई जाती है तो कड़ी सजा दी जाए- मां

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें चेतन चौधरी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। सगाई के बाद से वह सिर्फ केतन से ही बात करती थी। मुझे यकीन नहीं है कि वह (अपराध करने के लिए) राजी हुई होगी, लेकिन अगर जांच में वो दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सजा दी जाए। उसे भी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से केतन को फेंका गया था।’

यह भी पढ़ें: कॉफी डेट या मर्डर की प्लानिंग... केतन की हत्या से घंंटों पहले का CCTV आया सामने, इस शख्स के हाथों में हाथ डाले नजर आई थी सिया

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड