VIDEO: कफन लाया, अर्थी सजवाया...अंतिम संस्‍कार का हर अपडेट सोनम को दे रहा था राज; राजा रघुवंशी मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा

राजा का शव जब घर आने वाला था तो उससे पहले राज ने कई बार सोनम को फोन लगाया था और उसे हर पल की अपडेट देता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

शादी का लाल जोड़ा पहनने वाली सोनम के मन में सफेद रंग का सपना पल रहा था। वो सफेद था कफन का रंग और उसके इस सपने को साकार करने के लिए उसके साथ खड़ा था उसका आशिक, उसका राजदार और उसके सुहाग का कातिल राज कुशवाहा। राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। रिपब्‍लिक भारत ने एक एक्‍सक्‍लूसिव वीडियो एक्‍सेस किया है जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। ये तो पहले ही सामने आ चुका था कि राज कुशवाहा राजा के अंतिम संस्कार के वक्‍त उसके घर पर मौजूद था लेकिन वीडियो से पता चला है कि की   राज कुशवाहा ही राजा के शव के लिए कफन का सफेद कपड़ा लेकर आया था।

इतना ही नहीं वो वहां हो रहे हर एक पल की जानकारी फोन पर सोनम रघुवंशी को दे रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा रघुवंशी के परिवार के बीच में मौजूद राज कुशवाहा लगातार फोन पर बात कर रहा है। आपको बता दें कि राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। लेकिन 23 मई को राजा गायब हो गया और 2 जून को उसका शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

कफन देने के बाद राज ने घुमाया सोनम को फोन

राजा का शव जब घर आने वाला था तो उससे पहले राज ने कई बार सोनम को फोन लगाया था और उसे हर पल की अपडेट देता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है और वीडियो में भी देखा जा सकता है कि कफन देने के बाद राज ने सोनम को कॉल किया था। उस समय सोनम इंदौर में ही छुपी हुई थी और राज कुशवाहा के फोन का इंतजार कर रही थी। सोनम इस बात का इंतजार कर रही थी कि उसका षड्यंत्र अंजाम तक पहुंच जाए।

Advertisement

इतना ही नहीं जब राजा रघुवंशी की चिता को अग्नि दे दी गई, तब जाकर सोनम और राज कुशवाहा को तसल्ली हुई। राज ने राजा की अर्थी पर चढ़ाने के लिए दोस्तों से फूल और माला भी मंगवाई थी।

हत्यारे की इतनी हिम्मत...राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद राजा की मां ने कहा हत्यारे की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वो कफन लेकर मेरे घर आया। अगर मुझे पता होता कि राज ही हत्यारा है तो मैं राजा की डेड बॉडी देखने से पहले राज को पकड़ती और उसको मारती। राजा की मां ने कहा राज रोने का नाटक भी कर रहा था। राजा की मां ने कहा- मैं नहीं समझ पाई राजा का इशारा, राजा ने सगाई की रस्म के बाद कहा था, सोनम मुझसे बात नहीं करती , मुझे नहीं करना शादी।

इसे भी पढ़ें- अलीगढ़ में भी 'सोनम'! देवर के प्‍यार में अंधी भाभी ने गोली मारकर करा दी पति की हत्या, शादी से पहले ही बना लिया था संबंध
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड