'एक हाथ पर बैंडेज बंधी है और एक सूजी हुई है, इसलिए...', सिया के 'मिडिल फिंगर', दिखाने वाली बात पर पिता की आई सफाई, जानिए क्या-क्या कहा

Siya Goyal Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें सिया को कैमरे के सामने अश्लील इशारा करते देखा जा सकता है। इसपर सिया के पिता ने मीडिया के सामने सफाई दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pune-ketan-agarwal-murder-siya-goyal-middle-finger-father-praveen goyal statement
केतन अग्रवाल हत्याकांड | Image: Social Media

Pune Ketan Agarwal Murder: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर आए दिन कोई न कोई नई बात सामने आ रही है। हाल ही में सिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पुलिस कस्टडी के दौरान कैमरे और मीडिया को देखकर 'मिडिल फिंगर' यानी अश्लील इशारा करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ, जिस पर अब सिया के पिता प्रवीण गोयल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई पेश की है।

'उंगली सूजी हुई थी, इसलिए सीधी रखी' - सिया के पिता

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि सिया ने जानबूझकर कोई गलत इशारा नहीं किया था। उन्होंने बताया कि परसों जब पुलिस जांच के सिलसिले में सिया को घर लेकर आई थी, तब पुलिस वैन के दरवाजे में उसकी दो उंगलियां बुरी तरह दब गई थीं।

चोट की वजह से उसके एक हाथ पर बैंडेज बंधी है और उंगली काफी सूजी हुई है। दर्द और अनकंफर्टेबल महसूस होने के कारण ही उसने अपनी उंगली सीधी रखी हुई थी। परिवार का यह भी दावा है कि इस बात की सच्चाई पुणे ग्रामीण पुलिस से कन्फर्म की जा सकती है।

कब हुआ यह वाकया?

पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गहराई से जांच कर रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार (2 जुलाई) को पुलिस सिया गोयल को उसके घर और कुछ अन्य लोकेशन्स पर लेकर गई थी। मीडिया वहां पहले से मौजूद थी और इसी दौरान सिया का वह वीडियो रिकॉर्ड हुआ जिसे अश्लील इशारा बताया जा रहा है।

Advertisement

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने प्लान के मुताबिक केतन को घुमाने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गए और वहां से उसे 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया।

हत्या की वजह क्या थी?

Uploaded image

सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन सिया चेतन से प्यार करती थी और इस शादी के खिलाफ थी। सिया ने पुलिस को बताया कि केतन विग पहनता था और बोलते समय हकलाता था, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं था। उसे लगा कि अगर वह सगाई तोड़ेगी, तो परिवार की बहुत बदनामी होगी। इसलिए, बदनामी से बचने और चेतन के साथ रहने के लिए उसने केतन को ही रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

Advertisement

अब होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

पुलिस की पूछताछ में सिया बार-बार अपने बयान बदल रही है, जिससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं। सच का पूरी तरह से पता लगाने के लिए अब पुलिस जल्द ही सिया का 'पॉलीग्राफी टेस्ट' कराने वाली है, ताकि इस खौफनाक हत्याकांड से जुड़े बाकी राज भी सामने आ सकें।

यह जरूर पढ़ें: Ketan Agarwal Case: सिया गोयल का ये कैसा एटीट्यूड? केतन मर्डर केस की आरोपी ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, भड़के लोग
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड