Ketan Agarwal Case: सिया गोयल का ये कैसा एटीट्यूड? केतन मर्डर केस की आरोपी ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, भड़के लोग

Pune Fort Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसका रवैया देख हर कोई हैरान है। सिया को कैमरे के सामने अश्लील इशारा करते देखा जा सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Siya Goyal Video
सिया गोयल का अश्लील इशारा | Image: X

Pune Ketan Agarwal Murder: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने हर किसी के होश उड़ाए हुए है। उससे भी चौंकाने वाला है आरोपी सिया गोयल का रवैया। अपने मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई से धक्का देने वाली सिया को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। हाल ही में सिया ने मीडिया को देखकर ऐसा अश्लील इशारा किया, जो उसके रवैये पर सवाल उठा रहा है।

दरअसल, केतन हत्याकांड में पुलिस की जांच जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार (2 जुलाई) पुलिस आरोपी सिया गोयल को उसके घर और अन्य स्थानों पर लेकर पहुंची। इसी दौरान सिया ने मीडिया को देखकर मिडिल फिंगर दिखाते हुए अश्लील इशारा किया।

सिया के रवैये पर भड़के लोग

17 सेकंड के वीडियो में पुलिस सिया गोयल को पुणे के मार्केट यार्ड स्थित अपने घर से बाहर निकलती दिख रही है। इस दौरान उसने काली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसका चेहरा प्रिंटेड स्कार्फ से ढका है। सिया जब वहां से निकली तो मीडिया के कैमरे मौजूद थे। जैसे ही मीडिया ने उसकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की तो उसने कैमरे के सामने अश्लील इशारा किया।

सोशल मीडिया पर सिया की इस हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग दंग रह गए और उसके इस रवैये पर भड़क गए।

Advertisement

मंगेतर केतन को 400 फीट खाई में धक्का देने का आरोप

मामले में सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर लेकर जाकर 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। सिया और केतन की शादी होने वाली थी, लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थी। सिया को चेतन से प्यार था। ऐसे में केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

सिया का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

केतन अग्रवाल हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई खुलासे हो रहे हैं। सिया ने इस घटना को अंजाम देने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। उसने बताया कि केतन विग पहनता और हकलाता था और इसलिए वो उससे शादी नहीं करना चाहती थी। सगाई तोड़ती तो परिवार की बदनामी होती। हालांकि पूछताछ के दौरान सिया बार-बार अपने बयान भी बदल रही है।

Advertisement

वहीं, पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि केतन को खाई में किसने धक्का दिया। ऐसे में पुलिस की तैयारी पॉलीग्राफी (लाइ डिटेक्टर टेस्ट) कराने की है। सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार, मेघालय सरकार की याचिका पर नोटिस जारी

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड