अपडेटेड 18 April 2025 at 23:50 IST
'चमत्कार देखकर नमस्कार करोगे? अब तू संकट में है...' गोल्डी बराड़ के नाम से पूर्व BJP MP से मांगी 5 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी
Goldy Brar Threat : विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पूर्व BJP सांसद सुखबीर जौनपुरिया से 5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी है।
- भारत
- 2 min read
Goldy Brar Threat Sukhbir Jaunpuria : विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के नाम से एक बार फिर भारत में धमकी मिली है। गैंगस्टर ने इस बार गुड़गांव के एक नामी उद्योगपति और पूर्व BJP सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को फोन घुमाया है। अज्ञात कॉलर ने व्हाट्सएप्प पर कॉल कर 5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी है।
सुखबीर जौनपुरिया ने प्रोटेक्शन मनी की कॉल वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें स्क्रीन पर GB लिखा आ रहा है, GB का मतलब गोल्डी बराड़ से है। फोन करने वाला खुदको गोल्डी का छोटा भाई बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहा है। फोन पर बदमाश कहता है-
"इस चक्कर में मत पड़ना की पुलिस के पास चला जाएगा या किसी और के पास चला जाएगा तो बच जाएगा। तेरी सारी फैमिली डिटेल्स और तेरी सारी जानकारी हमने निकाल रखी है। ऐसे ही मानेगा या चमत्कार देखकर नमस्कार करेगा? एक सप्ताह का टाइम है तेरे पास, बता देना, वरना हमारे यहां से तुम्हारा टाइम शुरू है। तब तक तू संकट में ही है, ये ध्यान में रखना तू। हमारा टाइम मत खराब करना, वरना हम तुम्हें बता देंगे कि क्या होता है।"
कौन है गोल्डी बराड़?
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का गोल्डी बराड़ अब कनाडा में रहता है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का दाहिना हाथ माना जाता है। गोल्डी के खिलाफ कई गंभीर अपराधों, जैसे हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी के केस दर्ज हैं। भारत सरकार ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत जनवरी, 2024 में आतंकवादी घोषित किया था। गोल्डी बराड़ खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।
2020 में उसने अपने चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टरों के संपर्क में आया। रैपर हनी सिंह और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने में भी उसका नाम आया था। गोल्डी बराड़ अब विदेश से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है।
Advertisement
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से चर्चा में आया
गोल्डी बराड़ ने मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से वो लगातार चर्चा में है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दावा किया गया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 23:50 IST