अपडेटेड 18 April 2025 at 22:51 IST

Bareilly: नकली PhonePe वालों से सावधान, दुकानदारों को लगाते थे चूना, दो आरोपी गिरफ्तार; बचना है तो पुलिस ने बताया वो समझिए

नकली PhonePe वालों से सावधान हो जाएं। बरेली में नकली फोन पे ऐप से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा।

Follow : Google News Icon  

Fake PhonePe Scam: उत्तर प्रदेश के बरेली में फर्जी फोनपे ऐप से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, कुछ लोग फेक फोन पे ऐप बनाकर ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दुकानदारों को चूना लगा रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद जांच शुरू हुई और फिर इस मामले में अबतक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस जांच कर रही है और मुक्य आरोपी के घर पर भी दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि ये फोन पे की तरह ही दिखने वाला ऐप है। ये क्यूआर कोड स्कैनर है, इसमें किसी भी शॉप पर जाकर कोड स्कैन करते हैं, उससे पेमेंट की जाती है। और मैसेज बिल्कुल वैसे ही आता है, जैसे फोन पे से पेमेंट करने पर आता है। हालांकि, पेमेंट इससे नहीं होता है, यह फेक है, बस मैसेज आता है कि पैसे आ गए। बता दें, पुलिस ने इसके डेमो करके भी दिखाया। इसके साथ ही लोगों से अलर्ट रहने की अपील भी की।

मामले में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मामले के मुख्य आरोपी का नाम सीतू ठाकुर है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है और इसके घर पर भी दबिश डाली जा रही है। जिन दो अभियुक्तों को अभी गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम समर्थ और चाणक्य है। इन लोगों ने फोन पे जैसा दिखने वाला एपीके फाइल तैयार किया, जिसके जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था। सीतू ठाकुर ने ही इस ऐप का एपीके फाइल दोनों अभियुक्तों को दिया था।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब भी ट्रांजेक्शन करें तो ये सुनिश्चित जरूर करें कि जिसके अकाउंट में पैसे जा रहा है, वो आपका जानने वाला है। यूपीआई पेमेंट तभी करें जब आप कंफर्म हैं कि अगला आदमी आपके जान पहचान का है, आप सामने से उन्हें जानते हों। कभी भी अपना ओटीपी शेयर ना करें।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: MP: जबलपुर में जिम में एक्सरसाइज कर रहा था शख्स, तभी अचानक गिरा और फिर उठ ना सका... मौत का LIVE VIDEO वायरल

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 April 2025 at 22:42 IST