सहारनपुर में अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्‍नी की हत्‍या, भाई को भी मारी गोली

सहारनपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्‍या कर दी और छोटे भाई पर भी गोली चला दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Death
अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्‍नी की हत्‍या | Image: UNSPLASH

सहारनपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपनी गर्भवती पत्नी की हत्‍या कर दी और छोटे भाई पर भी गोली चला दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर गोली मारी और बाद में भाई पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के भाई का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला पिछले काफी समय से मायके में रह रही थी।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई के बीच अवैध संबंध हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में INDI गठबंधन को बड़ा झटका, RJD का 1, कांग्रेस के 2 एमएलए BJP में शामिल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड