लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में INDI गठबंधन को बड़ा झटका, RJD का 1, कांग्रेस के 2 एमएलए BJP में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 और आरजेडी के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav | Image: ANI

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में  INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की विधायक संगीता देवी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके अलवा कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। 

लोकसभा चुनावों से पहले आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों का पार्टी छोड़ना महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जिन विधायकों ने पाला बदला है उनमें से कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, साथ ही चेनारी विधानसभा से मौजूदा विधायक है। वहीं सिद्धार्थ सौरभ विक्रम विधानसभा से विधायक हैं। इसके अलावा संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से विधायक हैं। इन तीनों विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 

नीतीश के NDA में आने के बाद पाला बदलने का सिलसिला जारी

बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल हुए हैं, महागठबंधन के विधायक लगातार पाला बदल रहे हैं। आज कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान भी आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया था।  

Advertisement

नवीनतम प्रकरण कांग्रेस के भीतर विद्रोह का पहला संकेत था जिसने विभाजन के डर से विश्वास मत से पहले अपने 19 विधायकों में से एक को छोड़कर सभी को हैदराबाद भेज दिया था।

सिद्धार्थ सिंह जिनके बारे में कहा जाता है कि वे कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाखुश थे, उन्होंने उस समय अपने विक्रम निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बिहार छोड़ने से इनकार कर दिया था। नीतीश कुमार के अचानक महागठबंधन छोड़ने और राजग में वापसी के परिणामस्वरूप मुरारी गौतम को पिछले महीने अपना मंत्री पद खोना पड़ा था।

Advertisement

(इनपुट-पीटीआई-भाषा)

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में AAP ने खोले पत्ते, 4 लोकसभा सीटों पर की प्रत्याशी की घोषणा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड