अजमेर से बड़ी खबर, हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की मिली लाश, एक ही बैरक में बंद कैदी विष्णु पर लगा हत्या का आरोप

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। एक ही बैरक में बंद विष्णु नामक बंदी पर हत्या का आरोप है। बैरक खुलने पर जगन को मृत पाया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Notorious dacoit Jagan Gurjar murdered in Ajmer High-Security Jail
डकैत जगन गुर्जर की हत्या | Image: Republic

Dacoit Jagan Gurjar Murder: राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में एक चौंकाने वाली घटना ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की जेल के अंदर ही हत्या कर दी गई। इस मामले में एक अन्य बंदी विष्णु का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक ही बैरक में बंद थे। बैरक खुलने पर जगन गुर्जर को मृत पाया गया। जेल प्रशासन ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जेल प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची, जहां फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

लूट, हत्या और डकैती समेत गंभीर केस

जगन गुर्जर धौलपुर क्षेत्र का कुख्यात डकैत माना जाता था। एक वक्त था जब डकैत के डर से गांवों में शादियां तक रुक गई थीं। जगन पर हत्या, डकैती, अपहरण और फिरौती जैसे 100 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु पर हत्या का आरोप है। दोनों एक ही बैरक में बंद थे। दोपहर में जब जेल स्टाफ बैरक खोलने पहुंचा तो जगन गुर्जर मृत मिला, जबकि दूसरा बंदी अंदर मौजूद था। 

Advertisement

दूध विक्रेता से बना दुर्दांत डाकू

धौलपुर जिले के भवुतीपुरा का रहने वाला जगन गुर्जर पहले दूध बेचने का काम करता था। जगन ने करीब सात साल तक राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले चंबल में खूब आंतक मचाया था। साल 2019 में महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों ने भी उसे सुर्खियों में ला दिया था। वहीं गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की कथित धमकी के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।

बेटी की शादी के समय उसने अपराध छोड़ने की कसम भी खाई थी और आत्मसमर्पण भी किया था, लेकिन बाद में वह फिर कानून के शिकंजे में आता रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: "मैं झाड़ू लगाता हूं, बर्तन धोता हूं, फिर भी पत्नी पीटती है", फरीदाबाद में VIDEO बनाकर कारोबारी ने लगाई फांसी, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड