अब लुक्सर जेल में रहेगा निक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी Vipin Bhati, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Nikki Murder Case : निक्की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विपिन भाटी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब विपिन का नोएडा की लुक्सर जेल रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nikki murder case main accused Vipin Bhati will stay in Luxor jail court sent him to 14 days judicial custody
अब लुक्सर जेल में रहेगा निक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी Vipin Bhati | Image: X

Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विपिन भाटी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अब विपिन का नया ठिकाना नोएडा की लुक्सर जेल होगी।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब विपिन पर अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे जिंदा जलाने का आरोप लगा। पुलिस के अनुसार, विपिन ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विपिन, निक्की को मारते और घसीटते हुए नजर आ रहा है।

निक्की की सास भी गिरफ्तार

इस मामले में एक्शन लेते हुए ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के बाद से विपीन की मां फरार चल रही थी। निक्की की सास को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के रास्ते से गिरफ्तार किया है। वो अपने बेटे को देखने जा रही थी, उसी वक्त पुलिस ने दयावती को गिरफ्तार कर लिया।

दहेज के लिए किया प्रताड़ित 

निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने लंबे समय से दहेज के लिए दोनों बहनों को प्रताड़ित किया। कंचन के अनुसार, ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये दहेज की मांग की थी। कंचन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर विपिन को गिरफ्तार किया गया। कंचन की शादी विपिन के भाई के साथ हुई है।

Advertisement

विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ठीक होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। विपिन ने इस घटना पर कोई पछतावा नहीं जताया और दावा किया कि निक्की की मौत आत्महत्या थी, न कि हत्या। उसने कहा,

"मैंने उसे नहीं मारा, वह अपने आप मरी। पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं।"

निक्की और विपिन की शादी 2016 में हुई थी और उनका एक 5 साल का बेटा है। जिसने अपनी मां की हत्या की भयावह घटना को देखा है। निक्की के पिता ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे हत्यारे हैं, उन्हें गोली मार देनी चाहिए, उनका घर गिरा देना चाहिए। निक्की के परिवार ने कासना पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन भी किया, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की है। पुलिस ने बताया कि विपिन के पिता सत्यवीर भाटी और भाई रोहित भाटी भी इस मामले में आरोपी हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: एक कंगाल, दूसरा बेसहारा, बांग्लादेश-पाकिस्तान का गजब याराना! यूनुस के दर पर पहुंचे इशाक डार तो हो गए बेइज्जत, कहा- माफी मांगो

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड