अपडेटेड 28 July 2024 at 22:45 IST
चेहरे को कुचला, फिर कुत्तों से नुचवाई लाश... यशश्री हत्याकांड से कांपी मुंबई; FIR रिपोर्ट आई सामने
Mumbai: नवी मुंबई से एक ऐसे हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनने-पढ़ने वाले हर व्यक्ति की रूह कांप उठी।
- भारत
- 3 min read

सत्य प्रकाश शर्मा
Mumbai: नवी मुंबई से एक ऐसे हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनने-पढ़ने वाले हर व्यक्ति की रूह कांप उठी। 27 जुलाई को महेंद्र कुमार शिंदे ने पुलिस को बताया कि हम सब एक पेट्रोल पंप के पास गए, जहां एक लड़की का शव बेहद दयनीय अवस्था में पड़ा हुआ था। उसका चेहरा पूरी तरह से खराब कर दिया गया था। कपड़ों और लड़की के शरीर को देखकर उन्होंने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह उनकी बेटी है।
प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक सुरेश शिंदे (लड़की के पिता) नाम के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने 25 जुलाई को नवी मुंबई के उरण पुलिस स्टेशन में उनकी बेटी यशस्वी शिंदे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इसमें मामला दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की।
इसके बाद क्या हुआ?
पुलिस तत्काल रूप से उसे नवी मुंबई के इंदिरा गांधी अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। लड़की के पिता ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसकी बेटी की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है और आने वाले समय में अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित होता है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था, तो ऐसी परिस्थितियों में अन्य धाराएं भी जोड़ेगी।
Advertisement
ये भी जानकारी मिल रही है कि उरण पुलिस स्टेशन में एक पुलिस अधिकारी को एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि सड़क पर एक लड़की खून से लथपथ पड़ी है और आवारा कुत्ते उसके शरीर को नोच रहे हैं।
पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस मामले में दाऊद शेख नाम के शख्स की तलाश है।बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर साल 2019 में एक FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने दाऊद शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिक यशश्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा था। चूंकि वह नाबालिक थी, इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। आपको बता दें उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया था।
Advertisement
दाऊद को गिरफ्तार किया गया था
ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया था। आपको बता दें परिवार का ऐसा आरोप है कि इसके बाद दाऊद फिर से यशश्री के संपर्क में था और पता चला है कि यशश्री अपनी मौत से पहले दाऊद के संपर्क में थी। यह भी पता चला है कि दाऊद की लोकेशन उरण में दिख रही थी, इसलिए भी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। फिलहाल पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक टीम कर्नाटक भेजी है। पुलिस का कहना है कि इस आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 21:31 IST