मुंबई में गुड़ी पड़वा यात्रा के दौरान दो समूहों में झड़प, नौ लोगों पर मामला दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि मलाड (पश्चिम) के कुरार के पठानवाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई घटना के सिलसिले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai pathanwadi kalash yatra clash
मुंबई में गुड़ी पड़वा यात्रा पर बवाल, 9 लोगों पर मामला दर्ज | Image: Video Grab

पश्चिमी मुंबई के मलाड में गुड़ी पड़वा के मौके पर एक यात्रा निकाले जाने के दौरान दो समुदायों के समूहों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मलाड (पश्चिम) के कुरार के पठानवाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई घटना के सिलसिले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गुड़ी पड़वा के मौके पर यात्रा निकल रही थी कि तभी ऑटोरिक्शा में सवार दो लोग एक मस्जिद के पास से भगवा झंडा लेकर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने गलतफहमी के कारण दोनों की पिटाई कर दी, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई और इलाके में तनाव फैल गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को ‘दंगा’ भड़काने की कोशिश करने वाले ‘जिहादियों’ के घरों को बुलडोजर से गिराने की मांग की।

उन्होंने दावा किया, “पठानवाड़ी इलाके में पिंपरीपाड़ा बहुत संवेदनशील होता जा रहा है। मस्जिदों, मदरसों, घरों और दुकानों सहित बहुत सारा अवैध निर्माण हैं। सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” 

निरुपम ने कहा, “रविवार को दंगे भड़काने की कोशिश करने वाले और हिंदू लड़कों पर हमला करने वाले ‘जिहादियों’ के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया जाना चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी कार्रवाई करने में विफल रहे तो कुरार थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'गिरफ्तार करो, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन', मुंबई में हिंदू युवकों की पिटाई पर बवाल; बजरंग दल ने चेताया

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड