'गिरफ्तार करो, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन', मुंबई में हिंदू युवकों की पिटाई पर बवाल; बजरंग दल ने चेताया

मुंबई के मलाड कुरार गांव में गुड़ी पड़वा कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai pathanwadi kalash yatra clash
मुंबई में कलश यात्रा के बीच युवकों की पिटाई. | Image: Video Grab

Mumbai: मुंबई के कुरार थाना इलाके में कलश यात्रा के दौरान युवकों की पिटाई का मामला महाराष्ट्र में गरमा गया है। पिछले दिन कलश यात्रा के दौरान हिंदू युवकों के साथ मारपीट की गई थी, जो भगवा झंडा लेकर जा रहे थे। अभी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि मारपीट करने वाले आरोपियों की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में संजय निरुपम भी कूद गए हैं।

संजय निरुपम ने युवकों की पिटाई का वीडियो शेयर किया है। 'X' पर एक पोस्ट में संजय निरुपम ने कहा- 'कल पठानवाड़ी में ये सब तब हुआ जब कलश यात्रा मेंभाग लेने के लिए हिंदू बच्चे हाथ में भगवा झंडा लेकर पिंपरीपाड़ा जा रहे थे। च्चे 12,13,14 साल की उम्र के थे। उन्हें जिहादियों ने रास्ते में पीटा। उनसे भगवा छीना।' निरुपम ने आरोप लगाए कि उबाठा के आमदार के दबाव में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुंबई करार थाने पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता

VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि हिंदुओं के ऊपर जो हमला हुआ है उनके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर आरोपी गिरफ्तार किया जाएं नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि भारत में जय श्री राम के नारे नहीं लगेंगे तो क्या पाकिस्तान में लगेंगे।

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि मुंबई के करार इलाके में गुड़ी पड़वा कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक 39 सेकेंड के वीडियो में सफेद कपड़े और टॉपी में दिख रही भीड़ कुछ युवकों की पिटाई कर रही थी। मुंबई के तथाकथित वीडियो में देखा गया कि वहां विशेष समुदाय के लोगों की भीड़ थी। बीच में एक भगवा झंडा दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में आगे देखा गया कि कुछ लोग झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ लोग भगवा पहने दो युवकों को जमकर पीट रहे हैं। वो युवक वहां से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

आरोप है कि मस्जिद के सामने से गुजर रहे एक रिक्शे में मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। मुस्लिम पक्ष के शिकायत के बाद कुरार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया है। कुरार पुलिस स्टेशन में 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324 और दंगा फैलाने की धाराएं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में ईद की नमाज पर फिलिस्तीन का समर्थन, नमाजियों के हाथ में बैनर

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड