Mumbai Crime: ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदा, खुद का भी गला रेतकर की खुदकुशी; लड़की की हालत गंभीर

मुंबई के काला चौकी इलाके में ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर मारने की कोशिश की, उसके बाद खुद का भी गला रेतकर की खुदकुशी की ली। जानें क्या है मामला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Boyfriend stabbed Girlfriend then committed suicide
ब्रेकअप के बाद खूनी खेल | Image: Republic

Boyfriend stabbed Girlfriend then committed suicide: मुंबई के काला चौकी इलाके से एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद खुद भी अपना गला रेतकर खुदकुशी कर ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लड़की को तड़पते हुए देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं आरोपी लड़के ने खुद का गला रेतकर खुदकुशी कर ली। लड़के के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है कि, किस वजह से आरोपी लड़के ने लड़की पर हमला किया और बाद में खुदकुशी कर ली।

बड़े भाई से प्रॉपर्टी विवाद, कर दी हत्या 

मध्यप्रदेश से भी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जबलपुर में पति पत्नी की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने अपनी भाभी और भाई की जान ले ली। भाई के साथ भाभी की भी धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति पत्नी की हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो खून से लथपथ हालत में पति पत्नी दोनों के शव मिले। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना घमापुर थाना अंतर्गत बल्दीकोरी की दफाई इलाके की है। आरोपी बबलू चौधरी और बड़े भाई संजय चौधरी के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते आरोपी ने खूनी खेल खेला। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश की शुरू कर दी है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली: AQI400 पार, सरकार कराएगी कृत्रिम बारिश, ऐसे होगी Artificial Rain

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड