Meerut Murder Case: जेल में प्रेग्नेंट मुस्कान को खास सुविधा, गर्भ में किसका बच्चा, जेल में आशिक साहिल से कौन मिला?

मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के मामले में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी के बारे में नई जानकारी सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Meerut Murder Case
जेल में मुस्कान को खास मेडिकल सुविधा | Image: Republic

Meerut Murder Case: मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के मामले में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी के बारे में नई जानकारी सामने आई है। मेडिकल जांच में पता चला है कि मुस्कान गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड से पुष्टि हुई कि वह करीब 4 से 6 हफ्ते की गर्भवती है। इस खबर के बाद जेल प्रशासन ने कहा है कि अब उसे गर्भवती कैदियों के लिए तय खास स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें नियमित चेकअप, पोषण से जुड़ी मदद और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी शामिल है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, मुस्कान को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग ले जाया गया था। जांच के बाद उसे दोपहर करीब 1:30 बजे वापस जेल लाया गया। जेल अधिकारियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के बाद से अभी तक उसके परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आया है।

एक घंटा 45 मिनट जेल से बाहर रही मुस्कान

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया- ' 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजकर  45 मिनट पर मुस्कान को पुलिस टीम और फार्मासिस्ट की निगरानी में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जांच के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे उसे वापस जेल लाया गया। इस दौरान वह करीब एक घंटा 45 मिनट तक जेल से बाहर रही।

बता दें कि 19 मार्च को मुस्कान और उसके दोस्त साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े कर ड्रम में छुपा दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। बाद में मुस्कान ने परिवार के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। अभी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और केस की जांच जारी है।

Advertisement

सौरभ के परिवार ने कही बड़ी बात 

हत्याकांड में जहां एक ओर पुलिस जांच जारी है, वहीं दूसरी ओर सौरभ राजपूत के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने कहा- ‘अगर मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरे भाई सौरभ का है, तो हम उसे गोद लेंगे और अपने बच्चे की तरह पालेंगे। वह हमारे खून का हिस्सा है।’ वहीं, मुस्कान के परिवार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान के परिवार से कोई मिलने नहीं आया है, जबकि साहिल शुक्ला की दादी पुष्पा दो बार उससे मिलने पहुंचीं। वे उसके लिए कपड़े और फल भी लेकर आईं।

यह भी पढ़ें : तूफान से फसलों को नुकसान, उड़ाने ठप... IMD का 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड