Manav Sharma Suicide: मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन से क्या कहा? WhatasApp Chat में आकांक्षा ने खोले कई राज

Manav Sharma Suicide: मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन आकांक्षा से WhatasApp पर क्या कहा? बहन ने बातचीत में खोले राज।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manav Sharma Suicide Case
आत्महत्या से पहले मानव ने बहन से क्या कहा? | Image: Screen Grab

Manav Sharma Suicide Case: TCS के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में उनकी बहन आकांक्षा का बयान भी सामने आया है। आकांक्षा ने ना सिर्फ बयान दिया है, बल्कि आत्महत्या वाली रात उन्होंने अपने भाई से क्या बात की थी, ये भी बताया है। आकांक्षा ने निकिता के ऊपर कई आरोप भी लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से निकिता गायब है। मामले में पुलिस ने FIR भी दर्ज की है।

मानव की बहन आकांक्षा ने अपने भाई के साथ सुसाइड से पहले की बातचीत की तस्वीरें शेयर की है। WhatsApp चैट में आकांक्षा अपने भाई का हालचाल पूछती हैं और ये भी पूछती हैं कि वो इस वक्त क्या कर रहे हैं। मानव आकांक्षा से बहुत ही शांत भाव से बात करते हैं। आकांक्षा उनसे कहती है कि उन्होंने एक बुरा सपना देख लिया था। इस दौरान आकांक्षा मानव से निकिता के बारे में भी पूछती हैं। मानव कुछ कहते हैं, लेकिन आकांक्षा समझ नहीं पाती हैं। 

बीती बातें भूल आगे बढ़ने का किया था फैसला

आकांशा शर्मा रिपब्लिक के साथ बातचीत में बताया, “शादी से पहले निकिता का अफेयर था और मानव को निकिता के पास्ट के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद दोनों में झगड़े शुरू हुए। हमारे पेरेंट्स उन्हें समझाने गए, दोनों ने पास्ट भूलकर आगे बढ़ने का फैसला किया। लेकिन मानव को निकिता के और भी कई रिलेशन का पता चल चुका था। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि तलाक लेंगे और फिर दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए। निकिता ने बताया कि उसके पापा की तबियत खराब हो गई है, तो मानव खुद उसे घर तक छोड़ने गया। वहां पर उसके घरवालों ने क्या कहा कि वापस आकर फिर वो परेशान हो गया और रात को सुसाइड कर लिया।”

मानव के परिवार ने निकिता को घर से जाने कहा!

बता दें, निकिता ने अपनी वीडियो में कहा था कि जब वो मानव के घर पहुंची तो परिवारवालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसे लेकर मानव की बहन आकांक्षा ने कहा, “मानव के सुसाइड करने के बाद निकिता यहां आई थी, लेकिन 2 दिन बाद जब सुसाइड का वीडियो सामने आ गया तो हमने उसे हाथ जोड़कर भेज दिया। मेरी मां काफी गुस्से में और आक्रामक थी। हम सख्त कार्रवाई चाहते हैं। मेरे भी दो बच्चे है, क्या सोचे कि इनकी शादी करें या न करे। अगर ऐसी लड़कियां होंगी तो लड़कों की शादी कैसे होगी?”

Advertisement

7 मिनट के वीडियो में मानव ने लगाई गुहार

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं तो खैर जाना चाहता हूं, लेकिन मर्दों का प्लीज सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा-मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी...लेकिन प्लीज समझिए कि जैसे ही मैं चला जाऊंगा, सबकुछ ठीक हो जाएगा। मेरे जाते ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। मुझे जाने दो।'

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के साथ बैठक के बाद एक्शन में मंत्री आशीष सूद, अधिकारियों को दिए कई निर्देश; कहा- कानून-व्यवस्था में जल्द होगा सुधार

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड