Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, सामने आया मर्डर का LIVE वीडियो

Greater noida news: घटना के सामने आए CCTV फुटेज में बेखौफ बदमाशों को नितिन को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतक नितिन और आरोपी सचिन के बीच पुरानी रंजिश थी। सचिन ने अपने साथियों संग मिलकर नितिन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Greater Noida murder news: ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। नितिन नाम के शख्स को घर के बाहर पहले गोली मारी गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।  पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

सचिन ने दो साथियों संग बरसाई गोलियां

परिजनों के मुताबिक नितिन अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के रहने वाला सचिन अपने दो साथियों के साथ वहां आया। आरोप है कि इन तीनों ने नितिन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने ही नितिन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पुलिस आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए।

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह आरोपी पहले नितिन को जमीन पर गिराते है और फिर उसे गोली मार देते हैं। इस बीच एक महिला उसे बचाने के लिए बाहर निकलती है, तो आरोपी उसे बंदूक दिखकर डराने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो कई जगहें दबिश दे रही हैं। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

दोनों के बीच चल रही थी दुश्मनी

जानकारी ये भी मिली है कि मृतक युवक कुछ वक्त पहले किसी मामले में जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद दूसरे पक्ष ने उससे बदला लेने की योजना बनाई। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी थी, जिसके बाद अब इस घटना को अंजाम दिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाई कोर्ट, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड