प्यार, धर्म परिवर्तन और खौफनाक अंत... प्रेमिका को पाने के लिए अनिल से बना दानिश; फिर जिसके साथ जीने मरने की खाई कसमें, उसी का क्यों कर दिया कत्ल?

मुंबई में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वो प्रेमिका के नजरअंदाज किए जाने से परेशान था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के नजरअंदाज किए जाने से नाराज एक युवक ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना 20 अक्टूबर को नेरुल रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित बस स्टॉप के पास हुई। मृत युवती की पहचान सादिया शेख (21) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम दानिश अंसारी है।

दानिश ने सादिया शेख के लिए बदला धर्म 

इस मामले की जानकारी एसीपी संदेश नायक ने दी है। पुलिस के अनुसार, सादिया और दानिश पिछले चार सालों से प्रेम संबंध में थे। बताया जा रहा है कि दानिश ने सादिया शेख के लिए धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अनिल से दानिश रखा था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से सादिया उसे नजरअंदाज कर रही थी, जिससे वह नाराज चल रहा था।

नजरअंदाज किए जाने से परेशान था दानिश

सादिया के नजरअंदाज करने से दानिश पर गहरा असर पड़ा। इसके बाद उसे 20 अक्टूबर किसी तरह सादिया के नेरुल आने की जानकारी मिली। वो सादिया का पीछा कर उस तक पहुंच गया। नेरुल रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित बस स्टॉप के पास दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।

Advertisement

सादिया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

यह विवाद इतना बढ़ गया कि दानिश अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाया और उसने सादिया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सादिया को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिश्तेदार के घर से दबोचा गया आरोपी 

मामला की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचने में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को दानिश अंसारी के घनसोली में उसके एक रिश्तेदार के घर पर होने की जानकारी मिली, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है।

Advertisement

7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

एसीपी संदेश नायक ने कहा, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच शादी की बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा था। इसके के कारण बौखलाए आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।' अब मामले में पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: 'हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना होगा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड