Amravati Scandal: लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाता, फिर यौन शोषण के बाद करता था ब्लैकमेलिंग, तनवीर ने 180 नाबालिगों के बनाए 350 अश्लील VIDEO
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अयान अहमद नाबालिग लड़कियों को फंसाता था। इसके लिए वह पहले दोस्ती और रिश्ते का झांसा देता था। जब लड़की उसके चंगुल में आ जाती तो वह उनका शारीरिक शोषण करता था।
- भारत
- 3 min read

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। परतवाड़ा इलाके में 19 वर्षीय अयान अहमद तनवीर को नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अयान अहमद तनवीर ने करीब 180 लड़कियों को निशाना बनाया और ऐसे 350 से ज्यादा वीडियो बनाए। हालांकि पुलिस ने अब तक सिर्फ आठ पीड़ितों से ही संपर्क किया है जिनकी पहचान पक्की हो चुकी है।
आरोपी पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़ा हुआ था। अमरावती ग्रामीण पुलिस ने अयान को तब हिरासत में लिया, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर जांचकर्ताओं को अमरावती के परतवाड़ा इलाके में उसकी हरकतों के बारे में पता चला। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 294, POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं और IT एक्ट, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोस्ती कर जाल में फंसाता और फिर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अयान अहमद नाबालिग लड़कियों को फंसाता था। इसके लिए वह पहले दोस्ती और रिश्ते का झांसा देता था। जब लड़की उसके चंगुल में आ जाती तो वह उनका शारीरिक शोषण करता था। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वह वीडियो रिकॉर्ड करता था, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं होती थी। कुछ समय बाद वह इन्हीं वीडियोज के जरिये उन्हें डराकर ब्लैकमेल करता था।
Advertisement
कैसे हुआ पूरे मामला का खुलासा
शिकायतें मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि आरोप अयान अहमद सोशल मीडिया के जरिए कई लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण कर है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अयान अहमद को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
Advertisement
इसके बाद साइबर सेल वायरल वीडियो को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है। इस बीच पुलिस ने आरोपी उजेर खान इकबाल खान को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह आरोपी भी अयान अहमद के साथ मिलाकर मोबाइल से वीडियो डाउनलोड कर उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाता था।
पहला आरोपी पहले से है रिमांड पर
मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कोर्ट ने उसे 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। साथ ही फॉरेंसिक टीम डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने में जुटी है, ताकि मामले से जुड़े और सबूत सामने आ सकें।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे एक संगठित अपराध मानते हुए 'स्वतः संज्ञान' लेकर कार्रवाई करने को कहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी वीडियो को आगे शेयर न करें, वरना उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।