पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, चार लोग झुलसे

LPG cylinder explosion: पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से लगी आग में चार लोग झुलस गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Fire in Mumbai
मुंबई की इमारत में लगी आग | Image: ANI

LPG Cylinder Explosion: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से होने से आग लग गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह महेशतला इलाके में यह घटना उस दौरान हुई जब इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण बालकनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि आग लगने से चार लोग झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं : वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड