आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं : वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी

Air Force Chief VR Choudhary: वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी का कहना है कि 'आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air Chief Marshal VR Choudhary
वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी | Image: PTI

Air Force Chief VR Choudhary: वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने शनिवार को कहा कि आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं है बल्कि यह जटिल डेटा नेटवर्क और नयी साइबर प्रौद्योगिकियों से प्रभावित होने वाला तथा निरंतर बदलने वाला एक परिदृश्य है।

यहां डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी (एएफए) में ‘213 ऑफिसर्स कोर्स’ की संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए चौधरी ने यह भी कहा कि भविष्य के संघर्षों को अतीत की मानसिकता के साथ नहीं लड़ा जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक युग का युद्ध गतिशील है और लगातार बदलने वाला परिदृश्य है। यह अब केवल लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं है। यह जटिल डेटा नेटवर्क और उन्नत साइबर प्रौद्योगिकियों से तेजी से प्रभावित हो रहा है। अधिकारी के रूप में आप सभी को युद्ध जीतने में निर्णायक साबित होने के लिए यह जरूरी है कि आप प्रौद्योगिकी को प्रभावी ढंग से अपनाएं, नवाचार करें और उसका लाभ उठाएं।’’

चौधरी ने कहा कि किसी अधिकारी में दक्षता, आक्रामकता और पहल करने जैसे तीन सबसे प्रशंसनीय गुण होते हैं और साथ ही ऐसे अधिकारियों की भी जरूरत है जो विचारक भी हों।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इस असाधारण यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं तो ऐसे में भारतीय वायुसेना के मूल मूल्यों- अभियान, समग्रता और उत्कृष्टता को अपना मार्गदर्शक बनाएं।’’

इस समारोह में सफलतापूर्वक उड़ान प्रशिक्षण पूरा करने वाले फ्लाइट कैडेट्स, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और मित्र देशों के अधिकारियों को ‘विंग्स’ प्रदान किए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड