Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 17:03 IST

3 दिन तक रेप, फिर गर्म छड़ से चेहरे पर लिख दिया नाम...शादी से इनकार के बाद प्रेमी ने की हदें पार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है।

Karnataka: 2022 saw 17,813 crimes against women, a significant rise from previous year.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:ANI
Advertisement

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि युवक ने लड़की से शादी की बात की थी। उसके मना करने के बाद गुस्साए युवक ने गर्म लोहे की छड़ से युवती के चेहरे पर अपना नाम लिख दिया।

Advertisement

आरोपी के चंगुल से छूटने पर लड़की ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, आरोपी के चंगुल से किसी तरह मुक्त होने के बाद घर लौटने पर 17 वर्षीय लड़की ने धौरहरा कोतवाली में अपनी मां के साथ जाकर शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने शुरुआत में भारतीय दंड संहिता की धारा 343 (गलत तरीके से कैद करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Advertisement

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीपी सिंह ने बताया कि जांच और लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मामले में धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराएं जोड़ी गईं। सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

21 अप्रैल को सामने आई घटना

यह घटना 21 अप्रैल को तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने धौरहरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अमन नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने 19 अप्रैल को उनकी बेटी को उस वक्त अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया जब वह एक दुकान से अपने घर वापस जा रही थी।

पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी को अपने घर में बंधक बना लिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई की, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। सीओ ने कहा कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। 

Advertisement

(इनपुटः PTI)

ये भी पढ़ेंः अखिलेश की जनसभा में माफिया का गुणगान, वरिष्ठ नेता ने अतीक-अशरफ की मौत को बताया जुल्म; वोट की अपील

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 17:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo