तेज प्रताप यादव ने मंच से दिया शख्स को धक्का, रोकती रही मां; मीसा भारती की नामांकन सभा में हंगामा

Bihar News : तेज प्रताप ने जिस वक्त RJD नेता को धक्का मारकर मंच से गिराया, उस वक्त मां राबड़ी देवी और मीसा भारती मंच पर ही मौजूद थीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Tej Pratap Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी बहन मीसा भारती के नामांकन कार्यक्रम में एक शख्स को भरे मंच से धक्का दे दिया। भरी सभा में तेज प्रताप गुस्से से आगबबूला दिखे। उन्होंने RJD नेता को ऐसा धक्का दिया कि वो मंच से नीचे गिर पड़े। मीसा ने भाई तेजप्रताप को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने।

मीसा भारती की नामांकन सभा में तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे। तेज प्रताप ने जिस वक्त RJD नेता को धक्का मारकर मंच से गिराया, उस वक्त मां राबड़ी देवी और मीसा भारती मंच पर ही मौजूद थीं। मीसा भारती जब तक कुछ समझ पाती, तब तक धक्का कांड हो चुका था। मीसा अपने भाई को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन तेज प्रताप नहीं माने। इस दौरान मां राबडी भी बेटे की हरकत से बहुत परेशान दिखी। ये पूरा धक्का कांड कैमरे में कैद हो गया है।

लालू बोले- मनोबल बढ़ गया

बेटी के नामांकन में शामिल हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा इस बार मीसा भारती को भारी मतों से जिताना है। पीएम मोदी के रोड शो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार यहां रोड शो करने आए थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर ही प्रहार करते रहे। इनके प्रहार से हमको कुछ नहीं होने वाला, इस बार नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव की तबीयत खराब है फिर भी वह आप लोगों के बीच रोज जा रहे हैं। नामांकन के बाद खचाखच भरे हॉल को देखकर लालू गदगद हो गए। लालू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुट से हमारा मनोबल बढ़ गया है।

राम कृपाल यादव से मुकाबला

RJD ने पाटलिपुत्र सीट से लालू की बेटी मीसा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। पाटलिपुत्र में सातवें चरण यानी 1 जून को मतदान होना है। मीसा भारती के नामांकन में लालू परिवार और तमाम समर्थक शामिल हुए। इस बार उनका मुकाबला राम कृपाल यादव से है, जो दो बार 2014 और 2019 में उनको हरा चुके हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  शराब घोटाले में पूछताछ, जलबोर्ड घोटाले में रेड,कौन हैं विभव कुमार? जिनपर लगा स्वाति की पिटाई का आरोप

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड