अपडेटेड 20 January 2025 at 16:59 IST

RG Kar Case: दोपहर से 'शिकार' की तलाश, रेड लाइट एरिया और पोर्न...लेडी डॉक्‍टर रेप केस में इन खुलासों ने मचाई थी सनसनी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर (trainee doctor) के साथ रेप और हत्या का मुजरिम संजय रॉय अब पूरी उम्र सलाखों के पीछे सड़ेगा।

Follow : Google News Icon  
kolkata RG Kar rape murder case Sanjay Roy
RG Kar Case: दोपहर से 'शिकार' की तलाश, रेड लाइट एरिया और पोर्न...लेडी डॉक्‍टर रेप केस में इन खुलासों ने मचाई थी सनसनी | Image: Pixabay

Sanjay Roy Kolkata: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में महिला ट्रेनी डॉक्‍टर (trainee doctor) के साथ रेप और हत्या का मुजरिम संजय रॉय अब पूरी उम्र सलाखों के पीछे सड़ेगा। सियालदह कोर्ट ने संजय को उम्रकैद (life imprisonment) की सजा सुना दी है। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 9 अगस्‍त 2024 को ग्रेजुएटेड ट्रेनी डॉक्‍टर के साथ हुए जघन्य रेप कांड में कोर्ट ने 18 जनवरी 2025 को संजय रॉय को दोषी करार दिया था।

कोर्ट के इस फैसले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कोर्ट ने इसे रेयर ऑफ द रेयरेस्‍ट (rare of the rarest) केस नहीं माना है। सीबीआई (CBI) ने मामले को ‘रेयरेस्‍ट ऑफ रेयर’ बताते हुए फांसी की सजा की मांग की थी। हर तरह के सबूत भी रखे। कहा क‍ि ऐसी सजा दी जाए जो मिसाल बने। कोई ऐसा करने से पहले 100 बार सोचे। उसने सर्वाधिक सजा दी जानी चाहिए। लेकिन जस्टिस अनिर्बान दास ने सीबीआई की दलील को नकारते हुए उसे सिर्फ उम्रकैद की सजा सुनाई है। आइए आपको बताते हैं इस केस में कब-कब और क्या हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। इन खुलासों ने पूरे देश को सन्न कर दिया था।

दरिंदगी वाली रात दोपहर से शिकार की तलाश में था संजय रॉय

पुलिस की छानबीन, पूछताछ और इलेक्‍ट्रॉनिक एविडेंस की मानें तो संजय रॉय (Sanjay Roy) घटना वाले दिन दोपहर से ही एक ऐसी महिला की तलाश में था जो अकेली हो। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना वाले दिन पहले संजय रॉय अपने दोस्त सौरभ (जो खुद भी एक वॉलिंटियर है) के साथ रेड लाइड एरिया सोनागाछी और कालीघाट गया था। हालांकि, वहां संजय की पैसे को लेकर बात नहीं बनी थी। लेकिन वो तब से किसी ऐसी महिला की तलाश में था जो अकेली हो।

Advertisement

रेड लाइट एरिया से लौटने के दौरान एक लड़की से संजय रॉय ने की थी छेड़खानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार रेड लाइट एरिया (Red Light Area) से लौटने के बाद संजय रॉय आरजी कर कॉलेज की तरफ बढ़ा। आर जी कर अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी संजय रॉय ने रास्ते में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी। वो जैसे ही आरजी कर अस्पताल के बाहर पहुंचा तो उसने पहले कोई मरीज या तीमारदार (मरीज के साथ रहने वाले) को अपना टारगेट बनाना चाहा, लेकिन उसे लगा कि अगर अस्पताल के बाहर ऐसा कुछ करता है तो हल्ला मच जाएगा।

Advertisement

इसके बाद ही वह अस्पताल के अंदर गया। अंदर प्रवेश करने के बाद उसने पहले ऑपरेशन थियेटर की तरफ किसी डॉक्टर, नर्स या महिला मरीज को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन वहां उसे कोई मिला नहीं। अस्पताल के अंदर जब वह ऑपरेशन थियेटर से होता हुआ सेमिनार हॉल की तरफ बढ़ा। सेमिनार हॉल (Seminar Hall) में जाते हुए वहां ट्रेनी महिला डॉक्टर अकेले सोते हुए मिल गई। उसे ऐसे ही किसी शिकार की तलाश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने वहीं उसके साथ रेप किया और फिर मुंह दबाकर जान से मार दिया।

मोबाइल से मिले वीडियो ने बताया, पोर्न एडिक्ट है संजय रॉय

पुलिस ने जब आरोपी संजय रॉय के फोन की जांच की तो उसके फोन से सैंकड़ों पोर्न वीडियो (Porn) देखने की हिस्ट्री का पता चला था। वह फोन को इंटरनेट के इस्तेमाल से इन वीडियो को देखता था। वो पोर्न वीडियो भी अजीब किस्म के ही देखता था। पुलिस ने माना था कि संजय रॉय पोर्न एडिक्ट और डिस्‍ऑर्डर का शिकार है।

घटना से पहले भी संजय रॉय ने देखी थी पोर्न

सूत्रों की मानें तो जांच में यह भी बात सामने आई थी कि संजय रॉय ने रेडलाइट एरिया में शराब पीने (Alcohol) के दौरान पोर्न क्‍लिप देखे थे। इतना ही नहीं, अस्‍पताल पहुंचने के बाद भी संजय रॉय ने अश्‍लील वीडियो देखे और फिर शराब पी।

इसे भी पढ़ें- कोलकाता कांड: आरोपी संजय के अंदर छिपा था 'जंगली जानवर',सेक्स एडिक्ट के चलते बन गया दरिंदा; CBI हैरान

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 January 2025 at 16:59 IST