कोलकाता कांड: आरोपी संजय के अंदर छिपा था 'जंगली जानवर',सेक्स एडिक्ट के चलते बन गया दरिंदा; CBI हैरान
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर कत्ल के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय को लेकर डराने वाले खुलासे हुए हैं।
- भारत
- 2 min read

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर कत्ल के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय को लेकर डराने वाले खुलासे हुए हैं। सीबीआई ने आरोपी संजय का जो साइकोएनालिटिक प्रोफाइल तैयार है उसके मुताबिक वो सेक्स एडिक्ट था। उसके अंदर एक 'जानवर' था और वारदात से पहले वो एक जोंबी की तरह अपने शिकार की तलाश में घूम रहा था।
साइकोएनालिस्ट्स की टीम की मानें तो संजय 'यौन विकृत' इंसान है। टीम जब उससे पूछताछ कर रही थी तो उसके माथे पर कोई शिकन तक नहीं थी। क्राइम सीन पर जो कुछ भी हुआ, उसे बताते समय वह बिल्कुल इमोशनलैस दिख रहा था और निडरता से अपना पक्ष रख रहा था। जिसे देखकर सीबीआई भी हैरान रह गई।
अलग-अलग बहानों से 4 बार मेडिकल कॉलेज गया था संजय
सीबीआई के मुताबिक 8 और 9 अगस्त के दौरान संजय रॉय अलग-अलग बहानों से कुल चार बार आरजी कर अस्पताल के अंदर गया था। इनमें से तीन बार तो वो अस्पताल के अंदर घूम फिर कर, राउंड लगा कर बाहर निकल आया। लेकिन चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसके हाथों ट्रेनी डॉक्टर का रेप और कत्ल हो चुका था।
Advertisement
पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि संजय रॉय वारदात वाली रात अस्पताल के पास ही एक रेड लाइट एरिया में भी गया था और वहां लौटते हुए उसने रास्ते में भी एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। यहां तक कि रेप और मर्डर के बाद भी उसने एक महिला को फोन किया और उसके साथ भी उसका व्यवहार एक पर्वर्ट यानी सिरफिरे की तरह ही रहा।
सुप्रीम कोर्ट में घटना का सच बताएगी सीबीआई
Advertisement
सीबीआई आज सुप्रीम कोर्ट में अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करने वाली है। CBI सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आरजी कर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में रॉय को 8 अगस्त को सुबह 11 बजे के आसपास चेस्ट डिपार्टमेंट वार्ड के पास देखा गया। 31 वर्षीय पीड़िता उस समय कम से कम चार अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ वार्ड में थी। रॉय को जाने से पहले कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए देखा गया।