Kolkata Gang Rape : आरोपी ने लॉ छात्रा को किया था शादी का प्रपोज? इनकार करने पर सबक सिखाने के लिए की दरिंदगी!

Kolkata news : साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए रेप ने महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने पीड़ित को शादी करने का प्रस्ताव दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
west Bengal south Kolkata law college gangrape case three students arrested police custody  (1)
आरोपी ने लॉ छात्रा को किया था शादी का प्रपोज? | Image: Video Grab

Kolkata Law College Rape Case : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ रेप मामले में नई जानकारी सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। FIR के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा है, जो कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) यूनिट का अध्यक्ष हैं। अन्य आरोपियों में दो वर्तमान छात्र जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय का नाम शामिल है।

RG Kar मेडिकल कॉलेज के बाद साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई इस घटना ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक 25 जून की रात लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ। 3 दरिंदों ने शाम साढ़े 7 बजे से रात 10 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा है और अब इनके फोन जब्त कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

शादी से इनकार पर बलात्कार

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और फिर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी ने पीड़ित को शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पीड़ित ने उसे ठुकरा दिया था। जिसके बाद उसे जबरन कॉलेज कैंपस में एक सुनसान कमरे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि एक आरोपी ने रेप किया और दो ने उसकी मदद की।

NSW ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। गैंगरेप मामले में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान ने कहा, "पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। लेकिन लड़की के साथ आरोपी की कई दिन से जान पहचान थी। लड़की भी राजनीति में सक्रिय थी। आपस में कुछ विवाद हुआ है। जिसके बाद लड़की ने बलात्कार की शिकायत दी है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi: रिक्शा चालक को गोली मारने वाला Thar का मालिक महिला साथी के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड