Delhi: रिक्शा चालक को गोली मारने वाला Thar का मालिक महिला साथी के साथ गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रिक्शा चालक को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Thar owner shot rickshaw driver arrested along with female partner
Thar owner shot rickshaw driver arrested along with female partner | Image: Republic

Delhi: दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक रिक्शा चालक को मामूली टक्कर के बाद गोली मारने वाले आरोपी समीर शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की महिला साथी को भी पकड़ है और वारदात में इस्तेमाल हुई पिस्टल, एक काली रंग की महिंद्रा थार गाड़ी भी जब्त की है।

दरअसल, 23 जून को जीटीबी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो घायल शख्स की पहचान विनय पुत्र चंदरपाल, उम्र 30 साल, निवासी प्रताप नगर, सबोली के रूप में हुई।

गाड़ी से रिक्शा टकराया तो चला दी गोली

विनय ने बताया कि वो सुबह-सुबह अमित विहार से अपने रिक्शे में लौट रहा था। जैसे ही उसने गगन सिनेमा टी-पॉइंट के पास यू-टर्न लिया, उसका रिक्शा एक काले रंग की SUV से हल्का टकरा गया। इसी बात पर SUV के ड्राइवर ने गुस्से में आकर उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने थाना नंद नगरी में IPC की धारा 109(1)/3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ अहम सुराग जुटाए। इन्हीं इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान 46 साल के समीर शर्मा पुत्र रविंदर शर्मा, निवासी मधुबन, निर्माण विहार, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी की पहचान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें:बारात में बहन ने झूमकर किया डांस, दूल्हे की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड