वॉर्ड में अकेली थी विदेशी महिला, मौके का फायदा उठाकर अटेंडेट ने... बेटी की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ई) (दुष्कर्म) के तहत FIR दर्ज की गई है और उसे सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
- भारत
- 2 min read

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कजाकिस्तान की 51 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ठाकुर सिंह (24) आर्टेमिस अस्पताल में कर्मचारी था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सिंह ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि महिला को नौ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार को उसकी सर्जरी की गई। इसके बाद उसे अस्पताल के 'वार्ड' में भेज दिया गया, जहां उसके साथ उसकी बेटी भी थी।
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को महिला का ऑपरेशन हुआ और रविवार सुबह महिला बेहोश थी और तभी आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला की बेटी ने आरोपी ठाकुर सिंह को अपनी मां के रेप करते साथ देखा और उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आर्टेमिस अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि वे अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं तथा निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
प्रवक्ता ने बताया कि सिंह को अस्थायी रूप से सेवा से मुक्त कर दिया गया है और मरीज को सोमवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (ई) (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई
अस्पताल मैनेंजमेंट ने बताया कि ये अस्पताल हमेशा अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। अगर अस्पताल की ओर से कोई आरोपी अगर इसमें शामिल पाया गया तो उसके साथ कड़ा रुख एख्तियार किया जाएगा। आरोप पाए जाने तक आरोपी छुट्टी पर रहेगा। इस आरोप के बदले हम कोई भी कोर कसर नहीं छोडे़ंगे जिससे कि अपराधी को सजा न मिले। इसमें शामिल सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए।