दलित युवक की शादी में घुड़चढ़ी की रस्म को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष, दो आरोपी गिरफ्तार

जब दलित युवक की घुड़चढ़ी के साथ बारात निकल रही थी। उनके अनुसार डीजे में जाति आधारित गाने बजाए जा रहे थे जिस पर दूसरी जाति के लोगों ने आपत्ति की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Police official arrested for supplying Drugs
घुड़चढ़ी की रस्म पर विवाद दो समुदायों में संघर्ष | Image: ANI (Representative Image)

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में सोमवार को एक दलित युवक की शादी में घुड़चढ़ी की रस्म को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के मढ़करीमपुर गांव में दलित युवक अमृत की शादी में घुड़चढ़ी की रस्म को लेकर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम तीन दलित घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब दलित युवक की घुड़चढ़ी के साथ बारात निकल रही थी। उनके अनुसार डीजे में जाति आधारित गाने बजाए जा रहे थे जिस पर दूसरी जाति के लोगों ने आपत्ति की। यादव ने बताया कि उनके बीच पहले कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। उनके अनुसार इस दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।

हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक दर्ज किये गये मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि अगड़ी जाति के लोगों ने दलित युवक की घुड़चड़ी का यह कहकर विरोध किया कि दलितों को घोड़ी पर बैठने का अधिकार नहीं है। इसका विरोध करने पर बारातियों पर धारदार हथियार, लाठी-डंडे और तमंचे से हमला कर दिया गया। इस घटना में दूल्हे के भाई अजय समेत कई बारातियों को चोटें आईं।

Advertisement

यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दलित युवक की परंपरा के अनुसार बारात निकलवाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी कानून की सुसंगत धाराओं के तहत आठ नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement
Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड