Crime News: 2 करोड़ इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए पत्नी बनी बेवफा, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज

कर्नाटक के बेलगावी में 2 करोड़ बीमा राशि के लिए पूर्व सैनिक संदीप की पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंस के साथ मिलकर हत्या की साजिस रची, हत्याकांड का खुलासा 2 महीने बाद हुआ जब प्रेमियों में पैसे बांटने को लेकर झगड़ा हुआ, जानें कैसे खुला राज? पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka Ex Army Murder, Karnataka
अस्पताल में चूहे मारने की दवा दी, फिर नींद की गोलियां... 2 करोड़ का बीमा करवा पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग सची पूर्व सैनिक पति की हत्या की कहानी, 9 आरोपी गिरफ्तार | Image: Representative image

Karnataka Wife murdered her husband: कर्नाटक के बेलगावी से हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है, करीब दो महीने पहले एक पूर्व सैनिक ही मौत हो गई थी, जिसे सभी ने प्राकृतिक मौत समझ लिया था, लेकिन अब जाकर पता चला है कि वो मौत नहीं बल्कि पत्नी ने ही हत्या की सनसनीखेज साजिश रची थी, इस मामले में अब बेलगावी पुलिस ने कातिल पत्नी और FSL अधिकारी और पुलिस कर्माचारी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना का करीब 2 महीने बाद खुलासा हुआ।

बेलगावी पुलिस अधीक्षक के. रामराजन के मुताबिक, ‘हुक्केरी में घोदगेरी गांव के रहने 46 साल के पूर्व सैनिक संदीप कलागौडा मंजरगी की हत्या कथित तौर पर बीमा राशि हासिल करने के लिए की गई।13 मार्च को बाइक से गिरकर मामूली रूप से घायल हुए संदीप को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चोटें गंभीर नहीं पाई गईं। लेकिन बाद में उनकी पत्नी सुमा उन्हें घटाप्रभा के JJ अस्पताल ले गईं, जहां 15 मार्च को उनकी मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था।’

क्या है हत्या की कहानी? 

दो महीने पहले कातिल पत्नी सुमा और उसके बॉयफ्रेंड पुंडलिक विट्ठल डोम्बर के बीच बीमा राशि बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद अब डोम्बर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो जारी कर ये दावा किया कि संदीप की हत्या की गई थी और वो पूरी की पूरी साजिश जानता है। इसके बाद पुलिस ने देर ना करते हुए मामले को फिर खोला और जांच शुरू की गई।

साजिश कैसे रची गई?

हैरानी वाली बात थी कि दो महीने से ये केस शांत था, किसी को कोई शक भी नहीं था की संदीप की हत्या हुई होगी, सभी को लेकर कार्डियक अरेस्ट से नेचुरल डेथ हुई। झूठ छिपा लिया गया था लेकिन दोनों प्रेमियों में ही पैसे के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। प्रेमी डोम्बर ने वीडियो पोस्ट कर सच्चाई उगल दी।

Advertisement

2 करोड़ का बीमा करा, हत्या की साजिश 

फिलहाल पुलिस ने प्रेमी डोम्बर को पकड़ लिया है, उससे पूछताछ में पता चला कि सेना से रिटायरमेंट के बाद संदीप ने डोम्बर के साथ फूड स्टॉल शुरू किया था, इसी दौरान सुमा और डोम्बर करीब आए और दोनों के अवैध संबंध बन गए। इसके बाद दोनों मिलकर साजिश रचते हैं और 2 करोड़ रुपये का बीमा करवाने के बाद संदीप को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाते हैं।

अस्पताल में चूहे मारने की दवा दी 

पूछताछ में आगे पता चला कि 14 मार्च को जेजे अस्पताल में कर्मचारी राहुल हनुमंत जोगी की मदद से संदीप को नस के जरिए चूहे मारने वाला जहर दिया गया लेकिन उससे संदीप की मौत नहीं हुई, ये प्लान फेल होने के बाद अस्पताल में ही फिर से किसी दूसरे जहर का इंजेक्शन दिया गया और बहुत सारी नींद की गोलियां भी खिलाई गई। जिसके बाद तीनों की प्लानिंग के हिसाब से संदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Advertisement

फोरेंसिक रिपोर्ट में भी करवाई हेराफेरी 

हैरान कर देने वाली हत्या का खुलासा होे के बाद पुलिस ने अब फिर से संदीप के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया। कहानी में आगे बढ़ते हुए जांच में पता चला कि, सुमा की मां (रिटायर्ड हेल्थ वर्कर) और मेडिकल प्रैक्टिशनर बसवराज भस्मे की भी इस हत्या में भूमिका थी। FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के कर्मचारी अप्पासाब नाइकवाड़ी, चन्नप्पा अदाविसवामीमथ और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पी. एम. नागराजू पर आरोप है कि उन्होंने जहर के सबूत छिपाने के लिए पहली पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में बदलाव किया। बतादें इस हत्या में एक पुलिसकर्मी अशोक गुजनाल पर भी हेराफेरी में मदद करने के आरोप लगे।

इतना ही नहीं अस्पताल और परिवार के लोगों के अलावा भी एक यूट्यूबर सचिन सेलार समेत बाकी कई लोग गिरफ्तार हुए हैं। इन सभी ने हत्या की जानकारी होने के बावजूद चुप रहने के बदले पैसे मांगे और राज को छिपाए रखा। 

अभी तक मामले में 9 गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

अब जाकर बेलगावी पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे भी कुछ लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है। ये मामला बीमा लालच और पारिवारिक विश्वासघात को उजागर करता है। पुलिस फिलहाल इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगा कफ सिरप, सरकार का बड़ा ऐलान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड