BREAKING: रांची से बड़ी खबर, कांके चौक पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रांची में BJP नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। प्रशासन से बेखौफ बदमाश इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jharkhand-bjp-leader-anil-tiger-with-pm-modi
रांची से बड़ी खबर, कांके चौक पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या | Image: Republic Bharat

BJP Leader Anil Tiger Shot Dead in Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को मिली जानकारी के मुताबिक रांची में बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। पुलिस प्रशासन से बेखौफ बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को कांके थाना क्षेत्र के पास कांके चौक पर अंजाम दिया। गोलियों से छलनी होने के बाद बीजेपी नेता को रिम्स में इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयबा रहे।

झारखंड की राजधानी रांची में हुए इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे। उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी। 26 मार्च 2025 को कांके चौक के पास हुई इस गोलीबारी की घटना ने उनके राजनीतिक योगदान और स्थानीय प्रभाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। इस हमले के पीछे के मकसद और अपराधियों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर के परिजनों से की मुलाकात

वहीं इस हत्याकांड के बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांके चौक पर हुए अनिल टाइगर हत्याकांड पर दुख जाहिर किया और रिम्स पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और अनिल टाइगर के परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान झारखंड बीजेपी चीफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए बीजेपी रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. अनिल टाइगर जी के परिजनों से रिम्स में मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।'


झारखंड BJP चीफ का CM  हेमंत सोरेन पर हमला, मांगा इस्तीफा

झारखंड बीजेपी चीफ बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर की दिन-दहाड़े हत्या को लेकर झारखंड सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, 'भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से स्तब्ध हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।' इस दौरान उन्होंने राज्य की लचर कानून व्यवस्था को लेकर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने की मांग भी कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'मिस यू बच्चा, बहुत याद आ रही ...',लड़की के LIVE सुसाइड का Video Viral
 

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड